एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Speech: 'धर्म व्यक्तिगत पसंद है और त्यौहार...', हनुमान जयंती से पहले CM ममता बनर्जी ने की ये अपील

Mamata Banerjee Speech: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शांति की अपील करते हुए कहा कि धर्म हर व्यक्ति की निजी पसंद है.

Mamata Banerjee Speech: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने हनुमान जयंती को देखते हुए बुधवार (5 अप्रैल) को शांति की अपील की. उन्होंने दीघा में कहा कि धर्म किसी की भी व्यक्तिगत पसंद है और त्यौहार हर किसी के लिए होता है. उनका ये बयान ऐसे समय आया जब राज्य में रामनवमी के दौरान हिंसा हुई थी. 

हाल ही में शोभायात्राओं को लेकर पश्चिम बंगाल के हुगली और हावड़ा जिलों में झड़प और आगजनी की घटनाएं हुई है. इन घटनाओं के दौरान हावड़ा में कई वाहनों को आग लगा दी गई थी और कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी. इसको लेकर बीजेपी और टीएमसी में जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. इसी बीच केंद्र सरकार ने भी राज्यों सरकार को अलर्ट रहने को लिए कहा है. 

केंद्र सरकार ने क्या कहा? 

रामनवमी के दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई हिंसा की घटनाओं के देखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गुरुवार (छह अप्रैल) को हनुमान जयंती के अवसर पर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका वाले कारकों पर नजर रखने को भी कहा है. 

गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य / केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारक पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.’’

हाई कोर्ट  ने भी दिया आदेश

इसके बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया कि हनुमान जयंती की रैलियों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की अपील की जाए. कोर्ट ने यह आदेश बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की दायर जनहित याचिका पर दिया है. अधिकारी ने राज्य में हुई हिंसा की घटना को लेकर याचिका दाखिल की थी.

ये भी पढ़ें- West Bengal Violence: ममता बनर्जी का BJP पर हमला, 'वे बाहर से गुंडे लाए, मुझे हर वक्त अलर्ट रहना होता है क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget