एक्सप्लोरर

BJP On Mamata’s Spain Trip: ममता बनर्जी के स्पेन ट्रिप को बीजेपी ने बताया 'स्पेनिश वेकेशन', शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल के लोगों को बनाया जा रहा मूर्ख

Suvendu Questions Mamata's Business Trip: बंगाल बीजेपी एमएलए शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी के विदेश दौरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि सीएम स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं.

Mamata Spain Trip: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों बिजनेस ट्रिप पर स्पेन गई हैं. उनके ट्रिप को बीजेपी ने 'स्पेनिश वेकेशन' कह कर तंज कसा है. बंगाल में बीजेपी के अपोजिशन लीडर शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि सीएम और उनके साथी स्पेन में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं और बंगाल के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभेंदु ने कहा, "कोई भी ऑफिशियल काम या बिजनेस मीटिंग नहीं हुई है. लेकिन एक प्रेस रिलीज जारी कर बंगाल में इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है कि कुछ ऑफिशियल काम हैं."

दरअसल सीएम ममता के 3 दिनों के स्पेन दौरे में उनके साथ पूर्व जर्नलिस्ट और टीएमसी के स्पोक्स पर्सन कुणाल घोष भी साथ गए हैं. इसके अलावा राज्य सरकार के अधिकारी और बंगाल के उद्योगपति तरुण झुनझुनवाला, उमेश चौधरी, आदित्य अग्रवाल, प्रशांत मोदी और शाश्वत गोयनका भी सीएम ममता के साथ हैं.

'बंगाल में पहले से पढ़ाई जाती है स्पेनिश भाषा'
शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी की एक प्रेस रिलीज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें इस बात का जिक्र है कि बंगाल के इंस्टीट्यूशंस में स्पेनिश भाषा के कोर्स शुरू किए जाएंगे. उन्होंने कहा, "बंगाल में ऐसे कई संस्थान हैं जहां पहले से ही स्पेनिश भाषा के कोर्स कराए जाते हैं. इनमें से सबसे प्रेस्टीजियस संस्थान गोलपार्क (कोलकाता) का रामकृष्ण मिशन इंस्टीट्यूट आफ कल्चर (आरएमआईसी) है. यहां दशकों से स्पेनिश भाषा की पढ़ाई होती है."

शुभेंदु ने कहा, "सीएम बनर्जी और उनके साथी स्पेन की राजधानी में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं. लेकिन आखिर क्या वजह है कि वे बंगाल के लोगों को ऐसा जताकर बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ शानदार हासिल किया है?"

TMC ने PM के विदेश दौरे के खर्च पर उठाए सवाल

अधिकारी के इस आरोप पर टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने पलटवार किया है. एक्स के जरिए ही शुभेंदु का जवाब देते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर हुए खर्च की डिटेल शेयर की है. उन्होंने शुभेंदु को टैग करते हुए लिखा, "अपोजिशन लीडर हमेशा राजनीतिक पाखंड करते हैं. आइए नंबर पर बात करें. 15 जून 2014 से 10 जून 2018 तक पीएम मोदी के विदेश दौरे पर 1484 करोड़ रुपये खर्च हुए. फरवरी 2019 से जून 2023 तक 254 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है. आखिर आम लोगों के टैक्स से हासिल होने वाली इतनी बड़ी रकम पीएम के विदेश दौरे पर खर्च करने पर शुभेंदु कभी मुंह क्यों नहीं खोलते? बंगाल के इकोनामिक ग्रोथ और इन्वेस्टमेंट लाने के लिए सीएम के शानदार प्रयास की सराहना होनी चाहिए, न कि बेसलेस आलोचना."

बंगाल में हर साल होता है ग्लोबल बिज़नेस समिट

ममता बनर्जी स्पेन से लौटते समय दुबई का भी दौरा करेंगी. राज्य में हर साल बंगाल ग्लोबल बिजनेस मीटिंग होती है, जिसमें भारत के साथ ही देश दुनिया के बड़े बिजनेसमैन शामिल होते हैं. इसमें राज्य में निवेश पर चर्चा होती है. इस बिजनेस मीटिंग से पहले ममता कई देशों का दौरा कर साउथ ईस्ट एशिया के गेटवे के तौर पर बंगाल को प्रमोट करती हैं और यहां निवेश के फायदों के बारे में बताती हैं.

ये भी पढ़ें: Watch: जब श्रीलंका के राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी से पूछा, 'क्या विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने जा रही हैं', सीएम ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget