एक्सप्लोरर

कुणल घोष बोले- टीएमसी में वापस लौटना चाहते हैं बीजेपी के सात विधायक और तीन सांसद, ममता बनर्जी लेंगी फैसला

बीजेपी नेताओं की टीएमसी में वापसी को लेकर कुणाल घोष ने कहा है कि इस संबंध में फैसला पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ही करेंगी. उन्होंने बताया कि बीजेपी के सात विधायक और तीन सांसद वापसी करना चाहते हैं.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को मिली जीत के पार्टी छोड़ कर गए कई नेता घर वापसी के लिए तैयार दिख रहे हैं. टीएमसी के नेता कुणाल घोष ने कहा कि चुनाव के पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी में जाने वाले नेता अब दोबारा पार्टी में लौटने के लिए मेल और वाट्सएप के जरिए अपील कर रहे हैं कि उन्हें पार्टी में वापसी करने का मौका दिया जाए.

'घर वापसी का फैसला ममता बनर्जी करेंगी'

पार्टी में वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि इस बात का फैसला पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ही करेंगी कि कौन दोबारा टीएमसी में शामिल होगा और किसे पार्टी में शामिल नहीं करना है. 

'शुभेंदु अधिकारी को कोई पसंद नहीं करता है'

शुभेंदु अधिकारी को लेकर कुणाल घोष ने कहा कि उन्हें बीजेपी के अंदर कोई पसंद नहीं कर रहा है. यही कारण है कि कई नेता पार्टी छोड़कर वहां टीएमसी में शामिल हो रहे हैं. 

बीजेपी छोड़ मुकुल रॉय टीएमसी में हो चुके हैं शामिल

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए हैं. टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राजीब बनर्जी, सोनाली गुहा, सरला मुर्मु सहित कई नेता टीएमसी में वापसी चाहते हैं.

'सात विधायक और तीन सांसद टीएमसी में होना चाहते हैं शामिल'

टीएमसी में वापसी को लेकर कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी के ऐसे करीब सात विधायक और तीन सांसद हैं जो 'घर वापसी' करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि 'घर वापसी' का फैसला हमारे नेता ही करेंगे.

15 जून 1947....वो तारीख जब पड़ी थी देश के बंटवारे की नींव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget