एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Case: शेख शाहजहां के पलटवार में बिलकिस बानो! संदेशखाली मुद्दे पर TMC ने BJP को दिया ये जवाब

Election 2024: TMC ने PM मोदी पर पलटवार करने के लिए बिलकिस बानो केस का जिक्र करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री सभी बलात्कारियों को फांसी देने का दावा करते हैं, हकीकत में उन्हें 5-स्टार ट्रीटमेंट मिलता है.'

TMC Attacked Narendra Modi: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और हमलों का दौर शुरू हो चुका है. जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (6 मार्च) को संदेशखाली के पास बारासात में अपनी जनसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर निशाना साधा और ममता बनर्जी पर सवाल उठाए तो वहीं दूसरी तरफ टीएमसी ने कुछ ही समय के अंतराल पर पीएम मोदी और बीजेपी पर जवाबी हमला किया.

तृणमूल कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर पलटवार करने के लिए बिलकिस बानो केस का जिक्र किया. टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "पीएम मोदी सभी बलात्कारियों को फांसी देने का दावा करते हैं, जबकि हकीकत में उन्हें 5-स्टार ट्रीटमेंट मिलता है, जिसमें अभिनंदन, फूलों की माला और राजनीतिक शक्ति और लाभ शामिल हैं. क्या बिलकिस बानो आपको कुछ याद दिलाती है, प्रधानमंत्री? मोदी की गारंटी.. शून्य वारंटी."

'मोदी का परिवार' पर भी कसा तंज

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने "मोदी का परिवार" पर बात करते हुए विपक्षी दलों पर हमला बोला था. इसे लेकर टीएमसी ने कहा, “इस परिवार की सदस्यता अपराधियों, बलात्कारियों और भ्रष्टों के लिए थी. इसका कारण यह है कि भाजपा में सबसे अधिक संख्या में सांसद/विधायक हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण पर महिला पहलवानों से यौन दुर्व्यवहार का आरोप,  भाजपा के आईटी सेल के कई सदस्यों पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं.”

ममता की मंत्री ने पूछा पीएम से ये सवाल

टीएमसी की वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री शशि पांजा ने भी पीएम मोदी पर हमला किया. उन्होंने लिखा, "मिस्टर मोदी, आपने अपने भाषण में मां सारदा, मां काली और मां दुर्गा की जय-जयकार की थी. क्या आपने बंगाल बीजेपी के मां सारदा देवी के अपमानजनक व्यंग्य पर ध्यान दिया?"

क्या कहा था पीएम ने ममता बनर्जी को लेकर

पीएम नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली के पास बारासात में अपनी जनसभा में ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि इसी धरती पर टीएमसी राज में नारी शक्ति पर अत्याचार हो रहा है. टीएमसी ने बंगाल में घोर पाप किया है. संदेशखाली में जो कुछ हुआ उससे किसी का भी सिर झुक जाएगा. टीएमसी सरकार को आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता. टीएमसी सरकार गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन अब हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका लगा है."

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी की यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले कांग्रेस को झटका, एक और दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget