एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: उम्मीदवारों के ऐलान के बाद ममता के खिलाफ कार्यकर्ताओं का विरोध आया सामने, पोस्टर लगाकर किया प्रदर्शन

West Bengal Elections 2021: प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए ममता बनर्जी ने कहा- आज हम 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं. इनमें से 50 महिलाएं और 42 मुस्लिम उम्मीदवार हैं. उत्तरी बंगाल की तीन सीटों पर हम अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार को 294 सीटों में से 291 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान किया गया. टीएमसी की इस लिस्ट में 114 नए चेहरों को जगह दी गई है. पार्टी ने 5 मंत्रियों समेत कुल 28 मौजूदा विधायकों को इस बार के चुनाव में मौका नहीं दिया.

उम्मीदवारों के ऐलान के बाद शुरू हुआ विरोध 

टीएमसी की लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी के खिलाफ खुलेआम कार्यकर्ताओं का विरोध देखने को मिला. उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही टीएमसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए. कार्यकर्ताओं ने ‘बाहरी उम्मीवार नहीं चाहिए’ वाला पोस्टर लगाया. गौरतलब है की तृणमूल कांग्रएस ने मिदनापुर, चौबीस परगना समेत कई जिलों में बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए ममता बनर्जी ने कहा- "आज हम 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं. इनमें से 50 महिलाएं और 42 मुस्लिम उम्मीदवार हैं. उत्तरी बंगाल की तीन सीटों पर हम अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं. मैं नंदीग्राम सीट से चुनाव लडूंगी. भवानीपुर विधानसभा सीट से शोभनदेब चटोपाध्याय चुनाव लड़ेंगे."

10 मार्च को ममता करेंगी नॉमिनेशन

इसके साथ ही, ममता ने आगे कहा- "मैं तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और शिवसेना को समर्थन देने के लिए धन्यवाद करती हूं." उन्होंने आगे कहा- मैं 9 मार्च को नंदीग्राम जा रही हूं. 10 मार्च को हल्दिया में नॉमिनेशन करूंगी. बता दें कि ममता बनर्जी पहली बार नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. इस सीट का प्रतिनिधित्व 2016 में शुभेन्दु अधिकारी ने किया था जबकि 2011 में तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य उम्मीदवार ने किया था. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस बार हमने युवाओं और महिला उम्मीदवारों पर जोर दिया है.

सीएम ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का दावा करते हुए इसे ‘‘सबसे आसान’’ चुनाव करार दिया. यह पूछे जाने पर कि क्या 1998 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के बाद से पार्टी का यह सबसे कठिन चुनाव होने वाला है तो उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए आसान चुनाव होगा. हम इसे जीतेंगे.’’

ये भी पढ़ें: West Bengal Election: TMC की लिस्ट में 114 नए चेहरे, ममता बोलीं- सबसे 'आसान चुनाव'

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी बोले- मैं नंदीग्राम से लड़ूं या न लड़ूं, ममता बनर्जी को हरा दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget