एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी बोले- मैं नंदीग्राम से लड़ूं या न लड़ूं, ममता बनर्जी को हरा दूंगा

West Bengal Assembly Elections 2021: बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे नंदीग्राम से चुनाव लड़ें या नहीं लड़ें लेकिन ममता बनर्जी को हरा देंगे. सीएम ममता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2 मई को आप हार जाएंगी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एलान किया कि वे इस बार नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. अब इस पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि वे खुद नंदीग्राम से लड़े या न लड़ें लेकिन ममता बनर्जी को हरा देंगे. बता दें कि अभी तक बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट सामने नहीं आई है. लेकिन सूत्रों की मानें तो शुभेंदु नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ सकते हैं. नंदीग्राम को शुभेंदु  अधिकारी का गढ़ माना जाता है.

ईस्ट मिदनापुर के बांसकुड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं नंदीग्राम से चुनाव लड़ूं या न लड़ूं, लेकिन मैं ममता बनर्जी को हरा दूंगा.” उन्होंने कहा, “उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक आदरणीय मुख्यमंत्री नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी...बहुत अच्छा है...इसका स्वागत है. नंदीग्राम के लोगों आप अपनी आवाज को बुलंद करो कि हम मिदनापुर का बेटा चाहते हैं, बाहरी नहीं.” शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम आपको मैदान में देखेंगे. 2 मई को आप हार जाएंगी.

कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा?

इसके अलावा ममता बनर्जी के एलान पर बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी भवानीपुर से हारने के डर के कारण वे नंदीग्राम गई है और वे वहां भी हारेंगी. हमारे उम्मीदवारों के नामों का अंतिम फैसला हो गया है. अब उम्मीदवारों की सूची बनाने की प्रक्रिया चल रही है बहुत जल्द दिल्ली से नामों की घोषणा हो जाएगी.”

ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराएंगे- बाबुल सुप्रियो

वहीं बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा, “ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराएंगे. शुभेंदु अधिकारी वहां से लड़ेंगे तो वे ममता बनर्जी को हराएंगे. ममता बनर्जी कई सालों से भवानीपुर सीट से जीत रही थी. उन्होंने वह सीट छोड़ दी है. उन्हें मालूम है इस सीट से लड़ने से उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा.”

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर आठ चरणों में चुनाव होंगे. 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे. पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे. तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी. पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे.

TMC List 2021: ममता बनर्जी ने 50 महिला और 42 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget