एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनावः विधानसभा के चौथे चरण की 44 सीटों पर थमा चुनावी शोर-गुल

इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों में बंगाल रणजी के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी (शिबपुर सीट, तृणमूल कांग्रेस) और राज्य के शिक्षा मंत्री और बेहला पश्चिम सीट से वर्तमान विधायक पार्थ चटर्जी शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण में पांच जिलों की 44 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इन सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान होगा. दक्षिण बंगाल के हावड़ा (भाग दो), दक्षिण 24 परगना (भाग तीन), हुगली (भाग दो) और उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तथा कूचबिहार में शुक्रवार को होने वाले चुनाव में 1,15,81,022 मतदाता 373 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे.

कुल मतदाताओं में 58,82,514 पुरुष, 56,98,218 महिलाएं और ‘थर्ड जेंडर’ के 290 सदस्य शामिल हैं. मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा. इन सीटों पर 15,940 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे. इस चरण में हावड़ा की नौ, दक्षिण 24 परगना की 11, अलीपुरद्वार की पांच, कूचबिहार की नौ और हुगली की 10 सीटों पर मतदान होगा.

इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों में बंगाल रणजी के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी (शिबपुर सीट, तृणमूल कांग्रेस) और राज्य के शिक्षा मंत्री और बेहला पश्चिम सीट से वर्तमान विधायक पार्थ चटर्जी शामिल हैं. इसके अलावा टॉलीगंज सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास से है.

बेहला पूर्व सीट पर भाजपा की उम्मीदवार पायल सरकार का मुकाबला रत्ना चटर्जी से है जो शहर के पूर्व महापौर और अग्निशमन मंत्री शोभन चटर्जी की पत्नी हैं. राज्य के पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और वह दोमजुर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

हुगली के चिन्सुराह सीट पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी चुनावी मैदान में हैं. चौथे चरण की 44 सीटों पर संवेदनशील स्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सीएपीएफ की कम से कम 789 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया है. कूचबिहार में सबसे ज्यादा 187 कंपनियां तैनात की जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'

वीडियोज

रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget