एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कब होगा? पढ़ें बड़ी खबर

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही तारीखों का ऐलान संभव है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 16 या 17 फरवरी को तारीखों का ऐलान हो सकता है.

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है. सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग फरवरी के तीसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयोग 16 या 17 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी देगा कि किस राज्य में कब चुनाव है. इससे पहले चुनाव आयोग की टीम पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर गई थी. इस दौरे पर चुनाव आयोग के सदस्यों ने राज्य की मौजूदा चुनावी स्थिति की जानकारी हासिल की थी.

चुनाव आयोग की टीम 11 या 12 फरवरी को तमिलनाडु का दौरा करेगी. वहीं 13 और 14 फरवरी को केरल और तमिलनाडु पहुंचकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी. सूत्रों ने बताया कि 15 फरवरी को चुनाव आयोगी की टीम वापस दिल्ली पहुंच जाएगी.

EC की कोशिश सीबीएसई परीक्षा से पहले खत्म हो चुनाव

चुनाव आयोग की कोशिश है कि सीबीएसई परीक्षा से पहले चुनाव खत्म करवा लिए जाएं. सीबीएसई परीक्षा मई के दूसरे हफ्ते से शुरू हो रहा है. चुनाव संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग को 27 से लेकर 42 दिनों तक चाहिए होता है. ऐसे में परीक्षा को देखते हुए चुनाव आयोग फरवरी के तीसरे हफ्ते में तारीखों का एलान कर सकता है.

आपको बता दें कि जिन पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं उसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं तो वहीं, असम में 126, तमिलनाडु में 234, केरल में 140, और पुडुचेरी में 30 सीटें हैं.

कब तक है कार्यकाल

तमिलनाडु में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 मई तक है जबकि पश्चिम बंगाल में 30 मई और असम में 31 मई तक है. वहीं केरल में एक जून तक कार्यकाल है जबकि पुडुचेरी में आठ जून तक मौजूदा सरकार का कार्यकाल है. इन पांचो राज्यों में इस दिन तक सरकार गठन लाज़मी है लेकिन अगर किसी कारणवश इन राज्यों में इस दिन तक सरकार नहीं बन पाती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा.

बंगाल चुनावः लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा बने फुरफुरा शरीफ के चीफ अब्बास सिद्दीकी, सोनिया गांधी तक पहुंची बात

बंगाल: वित्त मंत्री की जगह आज ममता बनर्जी पेश करेंगी बजट, किसानों के लिए हो सकता है पैकेज का एलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget