एक्सप्लोरर

जब बंगाल की राजनीति में नेता भूले भाषा की मर्यादा, किया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने अधीर रंजन चौधरी को बीजेपी का ‘एजेंट’ बताया. इस पर अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें ममता बनर्जी का ‘पालतू’ कुत्ता कह दिया.

केवड़िया: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगाने में नेता अपनी भाषा की गरिमा भी भूलते जा रहे हैं. ऐसा ही कुछ हुआ मंगलवार को भी जब टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पर बीजेपी के एजेंट होने का आरोप लगाया. इस पर अधीर रंजन चौधरी ने कल्याण बनर्जी पर पलटवार करते हुए कल्याण बनर्जी के लिए ममता के ‘पालतू कुत्ते' जैसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया.

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अधीर रंजन चौधरी पर हमला बोला. कल्याण बनर्जी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं. जिस दौरान कल्याण बनर्जी ने अधीर रंजन चौधरी पर बीजेपी के एजेंट होने का आरोप लगाया उस दौरान ममता बनर्जी भी मंच पर मौजूद थीं. कल्याण बनर्जी यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, लेफ्ट और बीजेपी एक साथ टीएमसी के विरुद्ध चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए अधीर रंजन चौधरी पर्दे के पीछे से प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर रहे हैं. कल्याण बनर्जी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ममता के धुर विरोधी हैं और बीजेपी के दोस्त हैं जिनका सीधा मकसद बीजेपी को फायदा पहुंचाना है.

कल्याण बनर्जी के आरोपों पर अधीर रंजन चौधरी ने उनके लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वह संसदीय भाषा के अनुरूप तो बिल्कुल भी नहीं कहे जा सकते. अधीर रंजन चौधरी ‘अल्सेसियन कुत्ते’ जैसे शब्द का भी इस्तेमाल कर दिया. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता के प्रति वफादारी साबित करने के लिए कल्याण बनर्जी उनके ‘पालतू कुत्ते’ की तरह काम कर रहे हैं और ऐसे बयान दे रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी में हिम्मत है तो वह खुद जो बातें कल्याण बनर्जी से बुलवा रही है वह बोल कर दिखाएं. इसके साथ ही अधीर रंजन चौधरी ने कल्याण बनर्जी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी जितना आगे बढ़ी है उसका कारण खुद ममता बनर्जी और उनकी सरकार की नीतियां हैं, जिसकी वजह से बीजेपी आज टीएमसी को चुनौती देने की स्थिति में है.

COVID-19 MHA Guidelines: कोरोना पर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स, कंटेनमेंट जोन में बढ़ेगी सख्ती, जानें नए नियम 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget