एक्सप्लोरर

बंगाल में बुजुर्ग की टीका लगवाने के बाद मौत, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पश्चिम बंगाल में एक शख्स की कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के धूपगुरी इलाके में एक वरिष्ठ नागरिक की कथित रूप से कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद मौत हो गई. इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया जलपाईगुड़ी के कारोबारी कृष्ण दत्ता (64) की मौत एक स्थानीय अस्पताल में हुई जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था. अधिकारी ने बताया, “दत्ता ने सोमवार को टीका लगवाया था और रात में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी. जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां थोड़े समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.”

मृतक के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को पहले ही कुछ बीमारियां थीं. बाद में उनके परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उनकी मौत अप्राकृतिक है. अधिकारी ने कहा कि दत्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाइगुड़ी राज्य जनरल अस्पताल में भेजा गया है.

इस बीच स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 1,60,435 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है. उन्होंने कहा बंगाल में टीका लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है. मंगलवार तक राज्य में 18.43 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है.

बंगाल में कोरोना से 10,281 लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 188 नए मामले आए और एक व्यक्ति की मौत हुई. इसके बाद कुल मामले 5,77,026 पहुंच गए हैं जबकि 10,281 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

राज्य में 3,144 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 5,63,601 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें.

त्रिवेंद्र रावत की जगह उत्तराखंड का 9वां मुख्यमंत्री कौन? आज विधायक दल की बैठक, ये 3 नाम रेस में सबसे आगे

Bengal Elections: आज नामांकन करेंगी ममता, BJP उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी नंदीग्राम में करेंगे रोडशो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget