एक्सप्लोरर

अनुप्रभा दास मजूमदार को आधार कार्ड पर ट्रांसजेंडर टैग मिला, संघर्ष के बाद मिली सफलता

पश्चिम बंगाल की एक 29 वर्षीय अनुप्रभा दास मजूमदार को आधार कार्ड पर ट्रांसजेंडर का टैग मिल गया है. मजूमदार बायलॉजिकली एक पुरुष हैं.

Transgender Aadhaar Card: पश्चिम बंगाल की 29 वर्षीय अनुप्रभा दास मजूमदार ने आखिरकार अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) पर ट्रांसजेंडर (Transgender) या टीजी की मुहर लगवा ली है. उनके लिए यह एक बड़ी लड़ाई जीतने जैसी है. 

अनुप्रभा दास मजूमदार बायलॉजिकली एक पुरुष हैं. वह खुद को ट्रांसजेंडर बताती है. हालांकि अभी तक उनके आधार कार्ड पर उनका ऑरिजनल नाम अचिंता दास मजूमदार था, और उनका जेंडर 'पुरुष' मेंशन था. आधार कार्ज पर ट्रांसजेंडर मेंशन करने की प्रक्रिया इस जुलाई में शुरू हुई थी. यूआईडीएआई (UIDAI) ने वेरिफिकेशन के लिए वैलिड सपोर्टिव डॉक्यूमेंट्स में से एक के रूप में TG पहचान पत्र को शामिल किया था.

थर्ड जेंडर को मिल रही मान्यता
अनुप्रभा दास मजूमदार को मई में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से अपना ट्रांसजेंडर पहचान (टीजी) कार्ड मिला था और जुलाई में यूआईडीएआई नोटिफिकेशन पब्लिश होते ही उन्होंने नए आधार के लिए आवेदन कर दिया था. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक मजूमदार का कहना है, "मुझे बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि मेरे पुराने आधार कार्ड में जेंडर में मुझे पुरुष के रूप में मेंशन किया गया था. अब, नए कार्ड में मेरा नाम और वह जेंडर है जिससे मैं खुद को पहचानती हूं. मैं बहुत खुश हूं क्योंकि इसका मतलब है कि थर्ड जेंडर को मान्यता और स्वीकृति मिल गई है. "

ट्रांसवुमन के रूप में जीवन रहा कठिन
अनुप्रभा के मुताबिक ट्रांसवुमन के रूप में जीवन बिताना काफी मुश्किल रहा है. बाहर आने के बाद अपने परिवार से दूर रहने के कारण, उसे कॉलेज भी छोड़ना पड़ा और अन्य शहरों की यात्रा करनी पड़ी ताकि वह अ काम कर सके. वह अब एक एनजीओ प्रान्तकथा के साथ काम करती है, जो जेंडर राइट्स के लिए काम करता है.

नया आधार कार्ड हासिल करना नहीं था आसान
अनुप्रभा बताती है कि नया आधार कार्ड प्राप्त करना इतना आसान नहीं था.  जब वह साल्ट लेक में एक आधार केंद्र के पास पहुंची, तो कर्मचारियों ने उसे मना कर दिया क्योंकि उन्हें टीजी कार्ड के वैध दस्तावेज होने की जानकारी नहीं थी, बंगाल के यूआईडीएआई मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के कदम उठाने के बाद ही उनके अनुरोध पर विचार किया गया.

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल के अनुसार, अब तक 216 व्यक्तियों ने टीजी कार्ड के लिए आवेदन किया है, जिनमें से केवल 17 को ही कार्ड प्राप्त हुआ है.

ये भी पढ़ें

West Bengal में बीजेपी का ममता सरकार के खिलाफ 'नबन्ना अभियान', कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, 4 गिरफ्तार

Tamil Nadu: तमिलनाडु में पूर्व मंत्री विजय भास्कर के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी, भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget