एक्सप्लोरर

BJP Nabanna March: आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार और हिरासत में शुभेंदु-लॉकेट... ममता सरकार के खिलाफ BJP का 'संग्राम'

BJP Nabanna March: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बीजेपी नबन्ना अभियान चला रही है. इस मेगा रैली में शामिल होने आ रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं.

BJP Nabanna Abhiyan: बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बीजेपी ने मंगवाल को मोर्चा खोल दिया. सचिवालय के घेराव करने पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और लॉकेट चटर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हावड़ा में समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई है. प्रदर्शनकारियों पर पानी से बौछार कर उन्हें तितर-बितर किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले का भी इस्तेमाल किया गया. नबन्ना चलो अभियान के तहत बंगाल में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है. 

इससे पहले, पुलिस ने बीजेपी के चार कार्यकर्ताओं को पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे बंगाल बीजेपी के नबन्ना सचिवालय तक मार्च की ओर जा रहे थे.रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की खबर आ रही है. पुलिस ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन पर भी झड़प हुई. यहां भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को नबन्ना चलो अभियान में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता जाने से रोक रही है. बता दें कि पुलिस ने बीजेपी के नबान्न चलो अभियान को अनुमति नहीं दी थी.

पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर लगाए बैरिकेड्स
भाजपा के नबन्ना मार्च में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए कोलकाता जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं. इधर बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने कहा, “हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोका. मैं दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं.”

बीजेपी ने नबन्ना मार्च के लिए कई ट्रेनें बुक की थी
टीएमसी सरकार की कथित भ्रष्ट प्रथाओं के विरोध में भगवा पार्टी के 'नबन्ना अभियान' (सचिवालय तक मार्च) में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल से बीजेपी समर्थक मंगलवार सुबह से कोलकाता और पड़ोसी हावड़ा पहुंच रहे हैं. बीजेपी ने नबन्ना मार्च के लिए महानगर और हावड़ा में राज्य के विभिन्न हिस्सों से अपनी पार्टी के सदस्यों और समर्थकों को लाने के लिए कई ट्रेनें भी बुक की थी.इनमें तीन उत्तर बंगाल से और चार दक्षिण बंगाल से किराए पर ली गई थीं. बसों से भी बीजेपी कार्यकर्ता नबन्ना अभियान के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रोका जा रहा है. 

शहर में लगाए गए यातायात प्रतिबंध
इस बीच पुलिस ने कहा कि बीजेपी के 'नबन्ना अभियान' के मद्देनजर शहर के कई प्रमुख हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरे हुगली पुल पर भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं, ये महानगर को नबन्ना से जोड़ता है.

घोष ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालने की बात कही
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के उत्तरी कोलकाता से जुलूस का नेतृत्व करने की उम्मीद है, जबकि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी संतरागाछी क्षेत्र से रैली का हिस्सा बनेंगे. वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के उत्तरी कोलकाता में जुलूस में शामिल होने की संभावना है.दिलीप घोष ने कहा, "टीएमसी सरकार जनता के विद्रोह से डरी हुई है. अगर वे हमारे विरोध मार्च को रोकने की कोशिश भी करते हैं, तो भी हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे. किसी भी अप्रिय घटना के लिए राज्य प्रशासन जिम्मेदार होगा."

बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ममता बनर्जी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इस बीच, बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी सरकार पर "लोकतांत्रिक विरोध" को जबरन रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया. सिन्हा ने कहा, "हमारे समर्थकों को सोमवार शाम अलीपुरद्वार से सियालदहके लिए एक विशेष ट्रेन में चढ़ने से रोका गया और यहां तक ​​कि राज्य पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. ट्रेन बाद में हमारे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रवाना हुई."

टीएमसी प्रवक्ता ने बीजेपी पर शहर में अशांति पैदा करने का लगाया आरोप
इधर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता जॉय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि भाजपा अपनी ''संकीर्ण, पक्षपातपूर्ण राजनीति'' के लिए शहर में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, "हम सभी से उनके जाल में नहीं फंसने का आग्रह करते हैं." बता दें कि भगवा खेमा पिछले कुछ दिनों से राज्य भर में रैलियां निकाल रहा है, पार्टी कार्यकर्ताओं से 'नबन्ना अभियान' को सफल बनाने के लिए कह रहा है.

ये भी पढ़ें

Tamil Nadu: तमिलनाडु में पूर्व मंत्री विजय भास्कर के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी, भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई

पीएम मोदी को दुनियाभर में मिले गिफ्ट्स की चौथी बार होगी नीलामी, उनके बर्थ-डे वाले दिन से लगाई जाएगी प्रदर्शनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget