एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली-यूपी में घने कोहरे से विजिबिलिटी रहेगी कम, तीन दिन शीतलहर बढ़ाने वाली है सर्दी, इन राज्यों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट

Today Weather Updates: देश के उत्तरी राज्यों में इस वक्त भीषण सर्दी से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है. घने कोहरे और गिरते तापमान ने लोगों की मुसीबत को बढ़ा दिया है.

Weather Updates: देश में इस साल सर्दी का अजीबोगरीब मौसम देखने को मिल रहा है. एक तरह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का सितम जारी रहने वाला है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि लोगों को कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे से भी जूझना पड़ेगा. 

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहने वाला है. अगले तीन दिन भी लोगों के लिए काफी भारी होने वाले हैं. इसकी वजह ये है कि 3 दिनों तक शीतलहर चलने वाली है, जिसके चलते गंभीर 'कोल्ड डे' जैसे हालात रहने वाले हैं. इस दौरान ठिठुरन वाली ठंड पड़ेगी. पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है. तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण सर्दी से लोगों को जूझना पड़ रहा है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री तक जाने की संभावना है. दिन के समय हल्की धूप देखने को मिल सकती है. हालांकि, पूरे दिन कोहरा छाए रहने की संभावना भी है. मौसम विभाग की तरफ से शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. लोगों को शीतलहर का सामना भी करना पड़ सकता है, जिससे और ज्यादा ठंड बढ़ेगी. वहीं, दिल्ली में कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण IGI हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं और कुछ फ्लाइट रद्द हो गई हैं.

किन राज्यों में रहने वाला घना कोहरा? 

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरे से बेहद ही ज्यादा घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी हिस्सा, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने वाला है. इस दौरान जिन इलाकों में बेहद घने कोहरे की चेतावनी है, वहां विजिबिलिटी भी काफी कम होने वाली है. 

कहां रहेगा कोल्ड डे का अलर्ट? 

पंजाब, हरियाणा-छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार में कोल्ड डे से लेकर भीषण कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन राज्यों में सर्दी का सितम सबसे ज्यादा रहने वाला है. उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी भीषण कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी राजस्थान में सिर्फ कोल्ड डे रहने वाला है. कोल्ड डे के समय लोगों को सर्दी से बचने की हिदायत दी जाती है. 

कहां चलने वाली है शीतलहर? 

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने वाली है. ठंडी हवाओं की वजह से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे भी जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: आसमान से बर्फ कब गिरती है, इसके लिए मौसम में किस तरह के बदलाव होने जरूरी हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget