एक्सप्लोरर

मौसम: कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश से हाल बेहाल, उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी

लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं. दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है.

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों पर अलग-अलग तरीके से मौसम की मार पड़ रही है. कहीं गर्मी ने तो कहीं बारिश और तूफान ने बुरा हाल कर दिया है. कर्नाटक के मैंगलोर में भारी बारिश में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. लोगों को नाव के सहारे बचाया जा रहा है. मकान, सड़कें सब जलमग्न हो गए हैं. वहीं, उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है. मध्य प्रदेश के छतरपुर में तो गर्मी की वजह से पीने के पानी की किल्लत हो गई है.

कर्नाटक के मैंगलोर में तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. शहर के बीच में समंदर जैसे हालात बन गए हैं. लोगों को नाव के सहारे निकाला जा रहा है. गाड़ियां मकान डूबे हुए हैं. कम दबाव का क्षेत्र बन जाने से यहां भारी बारिश हुई. मौसम को देखते हुए यहां पहले ही छुट्टी का एलान कर दिया गया था.

मौसम: कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश से हाल बेहाल, उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत

वहीं, झारखंड के रामगढ़ में तेज हवा के साथ भारी बारिश और ओले गिरे हैं. भारी बारिश से यहां लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है.

जम्मू में तापमान 42 डिग्री के पार

जम्मू में गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है. जम्मू में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. हालांकि पहाड़ी इलाकों में ये तीस डिग्री से थोड़ा ही ज्यादा है, लेकिन जम्मू शहर में 42 डिग्री से ज्यादा तापमान और लू के गर्म थपेड़ों से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं.

मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना 

वहीं, इस बीच दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. दक्षिणी तट पर मानसून के पहुंचने को ही देश में चार माह तक चलने वाले बारिश के मौसम की शुरुआत माना जाता है. मौसम विभाग के मुताबिक देश में पिछले एक महीने से मौसम के रुख में लगातार महसूस किये जा रहे उतार चढ़ाव की वजह से इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से तीन दिन पहले केरल पहुंच गया है.

भूभाग इलाकों में एक जून तक ही पहुंचेगा मानसून

हालांकि केरल के भूभाग इलाकों में मानसून एक जून तक ही पहुंचेगा. दक्षिण तट से देश में मानसून पहुंचने की पूर्व निर्धारित समय सीमा एक जून है और इसे पूरे देश में सक्रिय होने में डेढ़ महीने का समय लगता है. मौसम के पूर्वानुमान से जुड़ी निजी एजेंसी ‘स्काईमेट’ ने भी मानसून के सोमवार केरल पहुंचने की घोषणा की थी.

मौसम: कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश से हाल बेहाल, उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी

मानसून के आगमन संबंधी मानकों के मुताबिक, मौसम विभाग के देशव्यापी 14 केद्रों में से अगर 60 फीसदी केन्द्रों में 10 मई के बाद लगातार दो दिनों तक 2.5 मिलीमीटर या उससे ज्यादा बारिश दर्ज की जाती है तब मानसून के आगमन की घोषणा की जा सकती है. इसके अलावा पछुआ हवा (पश्चिम से चलने वाली हवा) के समुद्र तल से 15000 फीट की ऊंचाई पर होना भी एक मानक है.

उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर आंधी और तूफ़ान तबाही मचा सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. तेज बारिश के साथ ओले पड़ने की भी आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग ने बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर और बिजनौर ज़िलों के लिए अलर्ट जारी किया है. योगी सरकार ने भी इन सभी ज़िलों के डीएम को जरूरी इंतजाम करने को कहा है. मई के महीने में कई बार यूपी में आंधी और तूफ़ान दस्तक दे चुका है. कई लोगों की जानें जा चुकी है. कल भी आंधी तूफान ने उन्नाव, कानपुर और रायबरेली में तबाही मचाई थी, जहां दस लोगों की मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget