एक्सप्लोरर

Weather Update: उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए देश के मौसम का हाल

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया और उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही हो गई है. वहीं, महाराष्ट्र के कई इलाकों में जलस्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है.

Heavy Rainfall: ऐसा लगने लगा है सितंबर में एक बार फिर जल प्रलय रिर्टन हो गया है. ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मानसून (Monsoon) अभी सक्रिय है. न सिर्फ सक्रिय है बल्कि कहर भी बरपा रहा है. उत्तराखंड (Uttarakhand) में बादल फटने (Cloud Burst) से भारी तबाही हुई है तो वहीं, ओडिशा (Odisha) से बंगाल (West Bengal) तक भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट है. अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है.

उत्तराखंड में कल बादल फटने से भारी तबाही हुई है. सबसे ज्यादा तबाही धारचुला में हुई है. राहत और बचाव का काम अभी जारी है. तो वहीं पिथौरागढ़ में बादल फटने से 50 घर तबाह हो गए हैं जिसके बाद राहत और बचाव का काम जारी है. इस काम में एनडीआरफ, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमें लगी हुई हैं. राहत और बचाव के काम में जवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल बादल पटने से तबाही का सटीक अंदाजा लगाना भी मुश्किल हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही पता चलेगा तबाही कितनी हुई है.

नासिक में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ा

महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर तालुका में भारी बारिश के वजह से कंकोरी गांव में जाम नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिस कारण नदी के ऊपर बने हुए पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. ऐसे में गांव वाले को हिदायत दी जा रही है कि नदी के ऊपर बने पुल से जाने से बचें लेकिन लोग फिर भी अपनी जान को जोखिम मे डालकर पुल पार कर रहे हैं. नतीजन बाइक के सहारे पुल पार कर रहे दो व्यक्ति अपना संतुलन खो बैठते हैं और नदी में बह जाते हैं लेकिन वक्त रहते हुए तत्परता दिखाते हुए गांववाले पुल में बह रहे दोनो व्यक्ति को बचा लेते हैं

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 14 सितंबर तक पूरे पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग ने 11 और 12 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग ने मछुआरों को शनिवार से सोमवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार से सोमवार तक गंगीय पश्चिम बंगाल और 12 सितंबर से 14 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है.

झारखंड में आज से भारी बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में आज से एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है. एक जून से शुरू होने वाले पूरे मॉनसून मौसम के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाला यह छठा ऐसा दबाव का क्षेत्र होगा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज और कल यानि 12 सितंबर को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है. दक्षिणपूर्वी, उत्तरी और मध्य झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसका बड़ा असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में होगा.

देश में आज का मौसम पूर्वानुमान

  • आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
  • दक्षिण गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश यह साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
  • मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंतरिक ओडिशा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के हिस्से, जम्मू कश्मीर और गुजरात के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश संभव है.

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली में अगले 5 दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी, पारा गिरा, इस महीने चला जाएगा मानसून

ये भी पढ़ें: Bengal Weather Update: 14 तक पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना, अगले 36 घंटे चलेंगी तेज हवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget