एक्सप्लोरर

Weather Update Tomorrow: मैदानी इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में, पहाड़ों में बर्फबारी, जानिए कल के मौसम का हाल

IMD Weather Update Tomorrow: देश के कई राज्यों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ी रही है. जबकि पहाड़ों में बर्फबारी जारी है. आइए जानते हैं कल के मौसम का हाल.

IMD Weather Update: देश के मैदानी इलाकों में जहां भीषण शीतलहर चल रही हो तो पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, इस कड़ाके की ठंड से कुछ दिन बाद राहत मिलनी शुरू होगी. मौसम विभाग ने सोमवार (16 जनवरी) को कहा कि 18 और 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत को एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकते हैं. जिस वजह से उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति 19 जनवरी से समाप्त होने की संभावना है.

विभाग ने बताया कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में 18 तारीख तक शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है. साथ ही 17 और 18 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है.

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी रहेगी जारी

इसके अलावा 18 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ की पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव में, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में 18-20 जनवरी के दौरान बारिश/बर्फबारी की संभावना है. एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की 20 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 22 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव से 22 से 24 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. 

कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जनवरी की सुबह तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है. 18 तारीख तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा और 19-21 जनवरी के दौरान 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 18 तारीख तक पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है. 

वहीं 18 तारीख तक गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तरी भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Joshimath Crisis: जोशीमठ में दिन-प्रतिदिन बिगड़ रहे हालात, 800 से ज्यादा इमारतों में पड़ी दरारें, 165 डेंजर जोन में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget