एक्सप्लोरर

Weather Update: यूपी से हिमाचल तक बारिश के आसार, कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

IMD Rainfall Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई गई है. साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने का अनुमान है.

Today's Weather Update: इस साल का मानसून (Monsoon) अब अपने अंतिम चरण में है, लेकिन देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार यानी आज के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई इलाके शामिल हैं. 

भारत मौसम विभाग के अनुसार आज ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 

इन राज्यों में गिर सकती है बिजली 

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने का अनुमान है. 

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मछुआरों को भारी बारिश की संभावना के कारण गहरे समुद्र के क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है. 

दिल्ली-एनसीआर में सुहावना मौसम 

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है. आईएमडी ने दिन के दौरान दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना जताई है. दिल्ली और एनसीआर में 21, 22 और 23 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

Amanatullah Khan Case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान को AIIMS में कराया गया भर्ती

Explained: क्या है पुरानी पेंशन योजना, जिसे कांग्रेस-आप ने हिमाचल और गुजरात में बनाया बड़ा मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget