एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली में बारिश से प्रचंड गर्मी से मिली राहत, उत्तर भारत में नीचे गिरा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 जून की उसकी सामान्य तिथि से दो-तीन दिन पहले मानसून पहुंचने की संभावना है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को बारिश होने से प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली, जबकि उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 24-25 जून के आसपास दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देगा.

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. शहर के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. एक अधिकारी ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक महानगर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण और 19 जून और 20 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के कारण दिल्ली में 27 जून की उसकी सामान्य तिथि से दो-तीन दिन पहले मानसून पहुंचने की संभावना है. पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा.

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नारनौल का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 39, 38.1 और 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से एक डिग्री कम है. राजस्थान में भी तेज गर्मी का दौर जारी रहा जब अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य के ज्यादातर हिस्सों में कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से आम जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को श्रीगंगानगर में पारा 43.0 डिग्री सेल्सियस तक गया. इसके अलावा बीकानेर में यह 42.5 डिग्री, चुरू में 41.9 डिग्री, जैसलमेर में 41.1 डिग्री, जोधपुर में 40.2 डिग्री, कोटा में 40.2 डिग्री, जयपुर में 40 डिग्री, बाडमेर में 39.9 डिग्री और अजमेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह आंधी-तूफान और बारिश आने का अनुमान जताया है. शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि अगले सप्ताह निचले, मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने और ऊंची पहाड़ियों में हिमपात होने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि 22 से 24 जून तक मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों और 23 से 24 जून के बीच मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश आने की संभावना है.

मध्य प्रदेश के विभिन्न भागों में लगातार बारिश

इस बीच, पहाड़ी राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. मध्य प्रदेश के विभिन्न भागों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक 142 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने कहा कि शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है और रविवार सुबह तक भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों और सीधी, सिंगरौली, रीवा, मंडला व बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा हो सकती है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

मिश्रा ने बताया, 'ग्वालियर, भिण्ड और जबलपुर जिलों को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों में एक जून से 20 जून के बीच औसत से अधिक बारिश हुई है. एक जून से अब तक मध्य प्रदेश में 131.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.' उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक जून से 20 जून तक सामान्यत: 54.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है लेकिन इस बार 142 प्रतिशत अधिक बारिश हुई. मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर में इस अवधि में सामान्यत: 30.2 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन एक जून से अब तक केवल 16.9 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि इसी तरह से भिण्ड और जबलपुर जिलों में भी इस अवधि में होने वाली बारिश से कम वर्षा दर्ज की गई है.

आईएमडी ने अपने अखिल भारतीय मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा, अगले चार से पांच दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

International Yoga Day: पीएम मोदी बोले- कोरोना से लड़ने के लिए योग जरूरी, प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget