एक्सप्लोरर

मौसम अपडेट:  दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का अनुमान, पंजाब और हरियाणा में हुई बारिश

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज सुबह से बारिश की बौझारें गिर रही हैं. बिहार में कल की तुलना में आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज शाम में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने और अलग-अलग स्थानों पर ओले भी गिरने का अनुमानस जताया है. वहीं, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज सुबह से बारिश की बौझारें गिर रही हैं. बिहार में कल की तुलना में आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज सुबह दिल्ली में साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है.’’ इस दौरान नमी का स्तर 95 फीसदी दर्ज किया गया. रात में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई.

देरी से चल रही हैं 15 ट्रेन

अधिकारी ने कहा, ‘‘मौसम विभाग ने शाम तक हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है. कई जगहों पर ओलावृष्टि होने का अनुमान है.’’ रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोहरे के कारण लगभग 15 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

पंजाब-हरियाणा में बारिश की बौछारें

वहीं, पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश हुई लेकिन न्यूनतम तापमान दोनों राज्यों में कई जगह सामान्य से कुछ डिग्री अधिक दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है.

हरियाणा के जिलों का हाल

वहीं नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश : 10.2, 10.6, 9.7 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. उन्होंने बताया कि अंबाला, हिसार और करनाल में क्रमश: 6.8 मिमी, 1.6 मिमी और आठ मिमी बारिश दर्ज की गई. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक क्रमश: 8.6, 9.8 और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब के जिलों का हाल

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में तापमान क्रमश: 10.3, 10.2, 9.6, 9.2, 9.4 और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में बारिश क्रमश: 4.2 मिमी, आठ मिमी, 8.7 मिमी, छह मिमी, एक मिमी, एक मिमी, 18 मिमी, 12.9 मिमी और 7.6 मिमी दर्ज की गई. केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य छह डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां 8.6 मिमी बारिश हुई.

बिहार में लुढ़का पारा, मौसम साफ

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह कोहरा छाया रहा हालांकि दिन चढ़ने के बाद हल्की धूप निकली और मौसम साफ है, लेकिन उसमें तपिश कम देखी गई. इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पटना का आज न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में कहा है कि आठ जनवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में, जबकि नौ को अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. इसके बाद बादल छटेंगे और आसमान साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान गिरेगा, जो 14 जनवरी तक बना रहेगा. इस बीच, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रात होते ही कोहरा छा जाएगा जो देर सुबह तक बना रहेगा. दिन चढ़ते धूप निकलेगी. पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. सोमवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें-

मुंबई: प्रदर्शन में ‘फ्री कश्मीर’ पोस्टर पर बवाल, शिवसेना ने दी सफाई तो BJP ने उठाए सवाल

हरियाणा: BJP विधायक ने कहा- ‘CAA का विरोध करने वालों को भारत में रहने का हक नहीं’ JNU हमले के विरोध पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, बोलीं- मुझे गर्व है कि हम अपनी आवाज उठा रहे हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget