एक्सप्लोरर

हरियाणा: BJP विधायक ने कहा- ‘CAA का विरोध करने वालों को भारत में रहने का हक नहीं’

नागरिकता संशोधन कानून पर भय और भ्रम दूर करने के लिए बीजेपी इन दिनों बड़ा अभियान चला रही है. बीजेपी विधायक ने समर्थकों सहित कल जींद में नेहरू पार्क से लेकर शहीदी पार्क तक प्रदर्शन किया था.

जींद: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश के कई राज्यों में अभी भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच हरियाणा में जींद से बीजेपी विधायक ने प्रदर्शनकारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीजेपी विधायक कृष्ण मिड्डा ने कहा है कि जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं, उन्हें अब भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है.

हिंदुस्तान के हित के लिए CAA का समर्थन करे विपक्ष- विधायक

अपने विधानसभा क्षेत्र जींद में सीएए के समर्थन में रैली के दौरान बीजेपी विधायक कृष्ण मिड्डा ने कहा, ‘’जो देश मे रहकर देश का गुणगान नहीं कर सकता, उसको देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे लोगो को देश से निकाल देना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’अगर विपक्ष हिंदुस्तान का हित चाहता है तो उसे भी सीएए का समर्थन करना चाहिए.’’

ननकाना साहेब पर हमला निंदनीय- विधायक

पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा, ‘’हर रोज की लड़ाई से अच्छा है कि पाकिस्तान का एक बार में ही काम खत्म कर देना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’जिस प्रकार से पाकिस्तान में ननकाना साहेब पर हमला हुआ है, वह काफी निंदनीय है और मेरा अनुरोध है जो भी सिख भाई पाकिस्तान से भारत आना चाहे, उनका स्वागत है. यह उनका बहुत ही सराहनीय कदम रहेगा.’’

एक ओर जहां बीजेपी नागरिकता कानून को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए डोर टू डोर कैंपेन चला रही है वहीं ऐसे नेताओं की वजह से ना सिर्फ लोगों के मन में आशंकाएं बढ़ती हैं बल्कि पार्टी के लिए ये परेशानी खड़ी कर देते हैं.

CAA को लेकर अभियान चला रही है BJP

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून पर भय और भ्रम दूर करने के लिए बीजेपी इन दिनों बड़ा अभियान चला रही है. बीजेपी विधायक  ने समर्थकों सहित कल जींद में नेहरू पार्क से लेकर शहीदी पार्क तक प्रदर्शन किया था.

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget