एक्सप्लोरर

Weather Update: राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान, एमपी के कई जिले बाढ़ से बेहाल

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 644 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की वर्षा हुई . बाढ़ के कारण राज्य के 300 गांव अन्य जिलों से कट गये हैं. बलिया में गंगा नदी और लखीमपुर खीरी में शारदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

नई दिल्ली: ओडिशा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश और बांध से पानी छोड़ जाने के आलोक में 175 गांवों से 53,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 644 गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि गुजरात के भरूच, नर्मदा और वड़ोदरा जिलों में 9000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी उफान पर है. दिल्ली में मौसम शुष्क रहा और धूप भी निकली. अधिकतम तापमान 34.7 डिग्र सेल्सियस के साथ सामान्य रहा. अधिकतम आर्द्रता 89 फीसद रही.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है. ओडिशा के क्योंझर और बालेश्वर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल की एक बच्ची समेत छह लोगों की जान चली गयी.

महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर और गढ़िचरौली जिलों में 175 गांवों से 53000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये गये. वहां भारी बारिश एवं बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ के हालात बन गये. इन चार जिलों में 92000 से अधिक लोग बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित हुए हैं. नागपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और सेना समेत बचाव एवं राहत की ग्यारह टीमें चंद्रपुर और भंडारा जिलों में लगी हैं.

गुजरात के भरूच, नर्मदा और वडोदरा जिलों में 9000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये गये. नर्मदा नदी उफान पर है. राज्य में मंगलवार को वर्षा की तीव्रता कम हुई लेकिन पिछले तीन दिनों के दौरा वर्षा जनित घटनाओं में 12 लोगों की जान जा चुकी है.

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 644 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की वर्षा हुई . बाढ़ के कारण राज्य के 300 गांव अन्य जिलों से कट गये हैं. बलिया में गंगा नदी और लखीमपुर खीरी में शारदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा/ गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है.

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा और पूरे राज्य में हल्की से लेकर भारी बारिश हो रही है. जैसलमेर में सात सेंटीमीटर, जोधपुर के शेरगढ़ में सात सेंटीमीटर, बाड़मेर के शिव में पांच सेंटीमीटर, जालौर के भीनमाल में चार सेंटीमीटर, सिरोही के माउंट आबू में चार सेंटीमीटर, बारां के चिपाबारोड़ में तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की. अनेक अन्य जगहों पर एक सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश हुई.

हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य सीमा के करीब रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं हिसार में यह 32.4 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा. पंजाब में अमृतसर और पटियाला दोनों ही जगह अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में अगले दो दिन में कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ हल्की फुहार पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें- Covid-19 महामारी के बीच सोसाइटी को ज्यादा तेजी से खोलना विनाशकारी होगा- WHO यहां मिलते हैं शादियां तुड़वाने वाले एजेंट्स, फीस जान कर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget