एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश तो MP में जमकर बरसेंगे बादल, जानें यूपी-बिहार समेत दूसरे राज्यों के मौसम का हाल

Weather Today: मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरनी की भी संभावना भी जताई गई है.

Weather Today: देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय मॉनसून (Monsoon) का दौर जारी है. कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में देश के कई इलाकों में आंधी तूफान और गरज के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) का अनुमान जताया है.

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई इलाकों में आज सुबह से हिल्की बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक उड़ीसा (Odisha) के कई जिलो में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा मध्य प्रदेश (MP) में भी कई शहरों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

इन राज्यों में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग ने आज देश के दूसरे राज्यों उत्तराखंड (Uttarakhand), बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) के अलावा असम (Assam), नागालैंड (Nagaland) और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. इन राज्यों के अलावा आज शुक्रवार को पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), जम्मू कश्मीर (J&K) और पश्चिमी राजस्थान के साथ गुजरात (Gujarat) के सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

इस साल अभी तक देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्वांचल (Purvanchal) में बारिश की मात्रा कम होने के कारण सूखे के हालात पैदा हो गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आज यूपी के 43 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरनी की भी संभावना भी जताई गई है.

मौसम विभाग ने यूपी के बांदा, चित्रकूट, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हथरस, कासगंज, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मौनपुरी, एटा, औरैया, अमरोहा, रामपुर, बरेली, संभल, बदायुं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर शहर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, हापुड़, झांसी और ललीतपुर जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 

अगस्त में भी अच्छी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, देश में अब तक औसत से आठ फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. हालांकि इस साल यूपी, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश औसत से कम रही है. वहीं,  जुलाई के महीने में देशभर में अच्छी बारिश हुई. मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के महीने में भी देश के ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Chinese Attack: युद्धाभ्यास के बहाने चीन का ताइवान-जापान पर मिसाइल हमला! दुनिया में हड़कंप, ड्रैगन के अटैक पर दोनों देशों ने ये कहा

Monkeypox in US: तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, अमेरिका में हेल्थ इमरजेंसी घोषित, अब तक इतने मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget