एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ने का अनुमान

दिल्ली में आज 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में मौसम सर्द बना हुआ है. आने वाले हफ्ते में हल्की बारिश और गहरा कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी 300 मीटर तक दर्ज की गई, जो और कम दर्ज की जा सकती है. दिल्ली में आज 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. आज हल्के बादल छाए रहने के साथ सुबह और रात के वक्त हल्की बारिश भी हो सकती है जिसके बाद तेजी से पारा लुढ़क सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में सात जनवरी का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साथ ही हल्के बादल छाए रहने का अनुमान भी जताया गया. पहाड़ी इलाको में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में महसूस हो रहा है. सर्द हवाओं के साथ सुबह और रात के वक्त विजिबिलिटी बेहद कम होने के चलते लोग सड़कों पर अपनी सुरक्षा के मद्देनजर फॉग लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं. मौसम साफ होने के बाद पारे के एक बार फिर से गिरने की संभावना है. ऐसे में ठंड बढ़ सकती है.

एमपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक दिल्लीवासियों को अधिक सर्दी से राहत मिलेगी. वहीं हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद केलांग, कल्पा और मनाली में पारा शून्य से नीचे चला गया है. कल्पा में छह सेमी, पूह और कोठी में पांच-पांच सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है. वहीं मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को नए साल की दूसरी बारिश होने की संभावना है.

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा कि शुक्रवार सुबह तक होशंगाबाद संभाग और सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, उज्जैन और देवास जिलों के अलग-अलग इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके अलावा ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभागों और भोपाल-राजगढ़ जिलों के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार सुबह को मध्यम से भारी कोहरा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ठंड में रजाई में सो रहा था शख्स, मुर्गे ने बिस्तर पर किया कुछ ऐसा , हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट साल 1901 के बाद से आठवां सबसे ज्यादा गर्म साल रहा 2020- मौसम विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget