एक्सप्लोरर

Weather Update: बेमौसम बारिश में भीगा दिल्ली-NCR! देशभर में घटा तापमान, जानें आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: IMD के मुताबिक दिल्ली, यूपी, केरल, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में 4-5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है. हिमालयी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है.

Weather Update Today: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है. रविवार (7 मई) को भी आंधी और गरज के साथ तेज बारिश हुई. सोमवार (8 मई) को सुबह-सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले 4 से 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है.

तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने भारत के कई राज्यों को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई है. दिल्ली-NCR में सोमवार (8 मई) की सुबह आंधी और बारिश से शुरू हुई. तेज हवाओं के साथ काले बादल यह अलर्ट कर रहे हैं कि अभी मौसम ऐसा ही रहने वाला है. आईएमडी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते -दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है.

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद पड़ेगी भीषण गर्मी
आईएमडी के मुताबिक भले ही पूरी दिल्ली में बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया हो लेकिन बारिश के बाद अब तेजी से गर्मी बढ़ेगी और 8 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान (Minimum temperatures) 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम) सोनीपत, होडल (हरियाणा) दौराला, बागपत के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. 

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश!
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं. मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, हापुड़, गुलावटी, संभल, कासगंज, हाथरस और मथुरा जैसे अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का पूर्वानुमान है. बारिश के साथ-साथ हिमालयी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बेमौसम बर्फबारी से जनजनीव अस्तव्यस्त हो रहा है.

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी का दौर जारी है. यहां चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन खराब मौसम की वजह से उसमें बार-बार रुकावट पैदा हो रही है. उत्तराखंड, के अलावा केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक दिनों तक बारिश के हो सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: Kerala Boat Tragedy: केरल में डूबी टूरिस्ट नाव, अब तक 21 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget