एक्सप्लोरर

Weather Update: कोहरे ने ढंक लिया आसमान, ठंड की चपेट में उत्तर भारत, 30 उड़ानें लेट, ट्रेनों की भी थमी रफ्तार

IMD Weather Bulletin: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली के पालम (VIDP) और सफदरजंग हवाई अड्डों पर सुबह 500 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई.

Delhi Weather Update: पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है. कंपकपाती ठंड से जहां लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं तो वहीं कोहरे की वजह से हवाई उड़ान और ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है. मंगलवार (16 जनवरी) को कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से 30 फ्लाइट देरी से उड़ीं, जबकि 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर के पालम (VIDP) और सफदरजंग हवाई अड्डों पर सुबह 500 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले से बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से प्रस्थान करने वाली लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 रद्द कर दी गईं.

मंगलवार को न सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट बल्कि देश के अलग-अलग हवाई अड्डों पर भी विजिबिलिटी बहुत कम रही. वाराणसी एय़रपोर्ट पर 0 मीटर, आगरा एयरपोर्ट पर 0 मीटर, ग्वालियर एयरपोर्ट पर 0 मीटर, जम्मू एयरपोर्ट पर 0 मीटर, पठानकोट एयरपोर्ट पर 0मीटर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 0 मीटर, गया एयरपोर्ट पर 20 मीटर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर 50 मीटर, तेजपुर एयरपोर्ट पर 50 मीटर, अगरतला एयरपोर्ट पर 100 मीटर, विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर 100 मीटर और बागडोगरा एयरपोर्ट पर 100 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई.

यात्रियों को हो रही ठंड में परेशानी

वहीं फ्लाइट में घंटों की देरी और उनके रद्द होने से यात्रियों को ठंड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें लोगों को खुले आसमान में बैठना पड़ रहा है. दो दिन पहले इंडिगो की एक फ्लाइट के लेट होने से परेशान यात्री ने पायलट पर हमला बोल दिया था. इससे पहले कोहरे की वजह से सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया था, जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई थी.

ट्रेनें भी घंटों हो रहीं हैं लेट

कोहरे की वजह से सिर्फ फ्लाइट ही नहीं, बल्कि ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ रहा है. घने कोहरे के कारण मंगलवार को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत और हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित लगभग 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे कई यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फंस गए.

ये भी पढ़ें

क्या आप राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' बस में सफर करना चाहते हैं? आपको टिकट की जरूरत होगी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget