एक्सप्लोरर

Trains-flights delayed: 22 शहरों में विजिबिलिटी 200 मीटर से कम, फ्लाइट और ट्रेनें डिले, UP-MP में बारिश से पारा और गिरा

घने कोहरे के चलते गुरुवार को देश के 22 शहरोंं में विजिबिलिटी शून्य से 200 मीटर तक रही. 15 राज्यों में कोहरे की घनी परत छाई रही. एमपी और यूपी के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई.

Trains-flights delayed due to fog: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी तक घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के साथ साथ बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है. मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 15 राज्यों में कोहरे की घनी परत छाई रही. घने कोहरे के चलते देश के 22 शहरोंं में विजिबिलिटी शून्य से 200 मीटर तक रही. विजिबिलिटी कम होने के चलते गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट हो गईं. उत्तर भारत में तमाम ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं.

एमपी और यूपी के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले बुधवार को भी UP के कई हिस्सों में बारिश हुई थी. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. 

कहां कितनी विजिबिलिटी ?

गुरुवार सुबह 5.30 देश के कई हिस्सों में विजिबिलिटी 25- 500 मीटर तक रही. उत्तर प्रदेश के बरेली में विजिबिलिटी 25 मीटर, लखनऊ में 25 मीटर, प्रयागराज में  25 मीटर, वाराणसी में 50 मीटर और गोरखपुर में 200 मीटर रही. दिल्ली के सफदरजंग में 500, पालम में 700 मीटर विजिबिलिटी रही. राजस्थान के बीकानेर में 25, जैसलमेर में 50 मीटर, कोटा में 50 मीटर, बिहार के गया में 25 मीटर, पटना में 200 मीटर विजिबिलिटी रही. 

फ्लाइट्स डिले, ट्रेनें भी लेट

घने कोहरे और विजिबिलिटी कम होने के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स डिले हो गईं. वहीं, उत्तर भारत की कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं. ये ट्रेनें 10-10 घंटे तक लेट हैं. इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के बावजूद यात्री रेलवे स्टेशन पर घंटों तक ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं. उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बताया गया कि घने कोहरे में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं. कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, यांत्रिक, परिचालन व सुरक्षा विभाग को किसी भी स्थिति में सुरक्षित रेल परिचालन के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. लोको पायलट को 'फॉग सेफ्टी डिवाइस' उपलब्ध करवाए गए हैं.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है. आईएमडी के मुताबिक, राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. गुरुवार को यह 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इससे पहले बुधवार को उत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश भी हुई. 

जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में, पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. मध्य भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है, इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग के मुताबिक सबसे भीषण सर्दी भारत के जम्मू कश्मीर में पड़ रही है. यहां श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.8 डिग्री नीचे जा पहुंचा है जिसकी वजह से झील और पीने का पानी तक जम गया है. कुपवाड़ा, अनंतनाग, कारगिल, लद्दाख आदि इलाके में भी मौसम की यही स्थिति है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget