एक्सप्लोरर

Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल

India Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के चलते अप्रैल में देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के अलावा यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Weather Update: देश के कई हिस्सों में अप्रैल माह में बारिश का दौर देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 से 9 अप्रैल तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी. किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. 

राजधानी दिल्ली में 3-4 अप्रैल को आईटीओ, लक्ष्मीनगर, आनंद विहार, लाजपत नगर, पटपड़गंज, अक्षरधाम और कालकाजी में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. 7 अप्रैल 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है. 

यूपी में बारिश (Rain Alerts in UP)
उत्तर प्रदेश में आज शुक्रवार (3 अप्रैल) से दोबारा मौसम में बदलाव के संकेत हैं. माैसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा समेत पश्चिम के 18 जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. शुक्रवार और शनिवार के बीच बारिश के साथ ही इन जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है. 11 जिलों में ओले गिर सकते हैं. 

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक 
धूप की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों को गुरुवार को काफी परेशान किया. बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री, वाराणसी व हमीरपुर में 39.5 डिग्री और कानपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी से बारिश का दाैर शुरू होकर शनिवार को पूर्वी यूपी में पहुंचेगा. इस दाैरान कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना है.

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, महोबा, झांसी, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है.

बिहार का हाल
यूपी से सटे बिहार में 5-8 अप्रैल के बीच पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, गोपालगंज, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और अररिया में बारिश की संभावना है.

हरियाणा- पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट 
हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, कैथल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 3-4 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, बठिंडा, फरीदकोट, कपूरथला, जालंधर और हमीरपुर में भी तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. 

राजस्थान में राजधानी जयपुर के अलावा अलवर, पाली, अजमेर, बूंदी, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्री गंगानगर में 3-4 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें 

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget