एक्सप्लोरर

गुजरात में बारिश और बाढ़ से 22 लोगों की मौत, कई राज्यों में मची तबाही

राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं. कल एक घंटे की बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल हो गया था.

नई दिल्ली: बारिश और बाढ़ ने आधे हिन्दुस्तान में भारी तबाही मचा रखी है. गुजरात में कल तक बाढ़ और बारिश से 22 लोगों की मौत हो गई है. वहीं राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं. कल एक घंटे की बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल हो गया था. दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास मिंटो रोड पर 10 फीट ऊंची बस का 8 फीट हिस्सा पानी में डूब गया था.

पानी-पानी हो गया राजस्थान का फतेहपुर शेखावटी

राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में कल हुई बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया. शहर में हुई पहली बारिश ने ही नगरपालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी. थोड़ी देर हुई बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया.

28 साल में भी नहीं बदली दिल्ली की सूरत, 1990 से लेकर 2018 तक एक जैसी तस्वीर

महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

मानसून पूरे महाराष्ट्र में कहर बरपा रहा है. राज्य के कई इलाकों में पिछले 48 घंटों में हुई बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. प्रदेश के कोल्हापुर जिले में भी तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी यहां तेज बारिश का अनुमान जताया है.

गुजरात में 22 लोगों की मौत

गुजरात के नवसारी जिले में लगातार के बाद अब तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्री आफत भी झेलने पड़ रही है. शुक्रवार को तेज हवाओं के चलते नवसारी के तट पर 35 से 40 फीट ऊंची लहरें उठीं. हाईटाइड के चलते समुद्र से सटे  गांवों में पानी भर गया है, जिससे यहां रहने वालों की मुश्किल और भी ज्यादा बढ़ गयी है. राज्य में अबतक 22 लोगों की मौत हो गई है.

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बढ़ा पानी का बहाव

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई तेज बारिश के बाद कोटी नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया, जिसके चलते नाले से सटी सड़क का हिस्सा पानी में बह गया. रोड बहने की वजह से यहां को लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है.

राजौरी में छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भी लगातार बारिश हो रही है. बारिश के चलते राजौरी की छोटी नदियों में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया. प्रशासन की ओर से नदियों के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड के चंपावत जिले नेशनल हाईवे पर गिला लैंडस्लाइड का मलबा

उत्तराखंड के चंपावत जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी है. बारिश से हुई लैंडस्लाइड के चलते मलबा नेशनल हाईवे 125 पर आ गया. जिसके बाद से नेशनल हाईवे पर आवाजाही बंद है. बारिश में भूस्खलन की आशंका के चलते कुछ जगहों पर आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

बिहार के सहरसा में कोसी का जलस्तर बढ़ा

बिहार के सहरसा में कोसी का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी के किनारे रहने वाले लोग बेहद डरे हुए हैं. बारिश के बाद कटाव के चलते कोसी नदी का पानी पुराने तटबंध के पास आ गया है. तटबंध के आसपास रहने वाले लोग भजन कीर्तन कर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि कोसी में बाढ़ न आए वरना इन लोगों के सामने जान माल का खतरा पैदा हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget