एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उसके खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहिए- योग गुरू रामदेव

रामदेव ने कहा, ''हमें पाकिस्तान और आतंकवादियों को जवाब देना है और सबसे पहले हमें पाकिस्तान के तीन टुकड़े कर देना चाहिए.''

रायपुर: योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उसके खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहिए और भारत को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) उससे वापस लेना चाहिए. इसके अलावा बलूचिस्तान को आजादी दिलाने में मदद करनी चाहिए. योग गुरू ने रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआपीएफ के दल पर आतंकवादी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

रामदेव ने कहा, ''हमें पाकिस्तान और आतंकवादियों को जवाब देना है और सबसे पहले हमें पाकिस्तान के तीन टुकड़े कर देना चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''बलूचिस्तान में जो आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्हें आर्थिक, राजनीतिक और हथियारों के तौर पर सभी तरह की मदद करनी चाहिए और बलुचिस्तान को आजाद कराना चाहिए.'' रामदेव ने कहा, ''पाकिस्तान ने जो भारत में कब्जा जमाया हुआ है उस पीओके का भारत में विलय कराया जाना चाहिए. वहां जितने भी आतंकवादी शिविर चल रहे हैं उन्हें ध्वस्त किया जाना चाहिए.''

हमने 50 हजार से अधिक सैनिकों और नागरिकों को खो दिया- रामदेव रामदेव ने कहा, ''पाकिस्तान के भीतर जो विद्रोही हैं उन्हें भारत को मदद करके उनसे बगावत करानी चाहिए और पाकिस्तान को पूरा ध्वस्त कर देना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत बंद नहीं करेगा.'' रामदेव ने कहा, ''अब तक हमने 50 हजार से अधिक सैनिकों और नागरिकों को खो दिया है और यह भारत के लिए एक बड़ा दंश और दर्द है. एक शक्तिशाली देश ने पाकिस्तान की नापाक गतिविधियों के कारण अपने 50 हजार लागों को खोया है. अब हमें पाकिस्तान को सबक सिखाना है. दिन पर दिन पीड़ित होने की बजाय हम युद्ध लड़ें और पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएं कि वह अगले पचास सालों तक खड़े होने की हिम्मत न कर सके.''

राजयोग उन्हीं का होगा जो योग करेंगे- रामदेव राजनेताओं को तनावमुक्त रहने के लिए योग करने की सीख देते हुए रामदेव ने कहा, ''इस समय सारे राजनीतिक दल तनाव में हैं और राजयोग उन्हीं का होगा जो योग करेंगे. पहले नेहरू जी योग करते थे तब उनका राजयोग बहुत अच्छा था. इंदिरा जी भी योग करती थी उनका भी राजयोग बहुत अच्छा था. मोदी जी ने योग किया तो एक चाय वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन गया.''

रामदेव ने कहा कि ''योगी आदित्यनाथ ने योग किया तो देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बन गए. अब राहुल गांधी जी योग करने लगे हैं और संघर्ष बड़ा जबरदस्त हो रहा है.'' जब योग गुरू से पूछा गया कि क्या वह संकेत दे रहे हैं कि योग अभ्यास करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. तब रामदेव ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा है.

भारत में 7-8 फीसदी की विकास दर, लेकिन नौकरियां कहां हैं- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget