एक्सप्लोरर

Delhi Violence: हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

Delhi Violence: पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन नाबालिगों समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

Jahangirpuri Violence: पुलिस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में पिछले महीने हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा के दौरान हुई साम्प्रदायिक हिंसा के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन नाबालिगों समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि जहीर खान उर्फ जलील (48) और अनाबुल उर्फ शेख (32) को शुक्रवार को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया गया जबकि तीसरे आरोपी तबरेज (40) को शनिवार को उसी इलाके से गिरफ्तार किया गया. हिंसा वाले दिन से ही जाहिर खान और अनाबुल फरार थे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''उनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर की गयी, जिन्होंने आरोप लगाया कि दोनों हिंसा में शामिल थे. दोनों आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था और बार-बार अपना स्थान बदल रहे थे. जब वे जहांगीरपुरी में अपने घर लौटे तो उन्हें पकड़ लिया गया.''

सीसीटीवी में पिस्तौल दिखाते हुए दिखा था आरोपी
अधिकारी ने बताया कि जलील को सीसीटीवी फुटेज में पिस्तौल दिखाते हुए देखा गया था और इसकी जांच की जाएगी कि क्या उसने गोली चलायी थी. अनाबुल झड़पों में शामिल था. पुलिस ने दावा किया कि तबरेज भी हिंसा में शामिल था. पुलिस ने दावा किया कि ये गिरफ्तारियां तकनीकी साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर की गयी हैं.

हनुमान जयंती के मौके पर दो समुदायों में हुई थी हिंसक झड़प
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई एक शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गये थे. पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान पथराव और आगजनी की गयी तथा कुछ वाहनों को भी फूंक दिया गया.

5 आरोपियों पर रासुका लगाई गई
हिंसा के कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ धन शोधन के आरोपों की जांच करने का अनुरोध किया. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धाराएं लगायी हैं.

यह भी पढ़ेंः
Ayodhya राम लला के दर्शन को पहुंचे NCP चीफ शरद पवार के भतीजे MLA रोहित पवार, राज ठाकरे पर साधा निशाना

Jammu-Kashmir के कई नेताओं ने थामा 'AAP' का दामन, संजय सिंह ने BJP पर बोला हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget