एक्सप्लोरर

वॉर टेक प्रदर्शनी में दिखे भविष्य के हथियार, फिंगरप्रिंट और सेंसर वाली बंदूकें हीं नहीं और भी बहुत कुछ

इस वॉर-टेक प्रदर्शनी में खास है एक स्टाल जिसमें गन, रिवॉल्वर और राइफल्स के खास होलस्टर की प्रदर्शनी की गई जो फिंगरप्रिंट तकनीक से काम करते हैं.

नई दिल्ली: सैनिकों का भविष्य वॉर-टेक यानि युद्ध से जुड़ी टेक्नोलोजी में है. एक टेक-सेवी सोल्जर ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से कर पायेगा. ये कहना है सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर का. वे हरियाणा के हिसार में दो दिन तक चलने वाले वॉर-टेक प्रदर्शनी (25-26 सितबंर) के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे.

हरियाणा के हिसार मिलिट्री स्टेशन में भारतीय‌ सेना ने वॉर-टेक (वॉर-टेकनोलोजी) की प्रदर्शनी का आयोजन किया है.‌ इस प्रदर्शनी में सरकारी कंपनियों के साथ साथ प्राईवेट‌ इंडस्ट्री ने हिस्सा लिया है ताकि सैनिकों को मौजूदा समय में सैन्य क्षेत्र में टेक्नोलोजी एडवांसमेंट से रूबरू कराया जा सके.

प्रदर्शनी के उदघाटन के लिए पहुंचे सेना की जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर का स्वागत वॉरटेक में प्रदर्शनी में हिस्सा ले रही एक प्राईवेट कंपनी के रोबोट ने किया. इस रोबोट को बेंगलुरू की कंपनी ने सेना के लिए तैयार किया है. ये रोबोट 'जय हिंद' का अभिवादन भी करता है.‌ इसी दौरान लेफ्टिनेंट दनरल आलोक क्लेर ने सैनिकों को आधुनिक तकनीक को करीब से जानने और समझने के लिए प्रोत्साहित किया.

इस वॉर-टेक प्रदर्शनी में खास है एक स्टाल जिसमें गन, रिवॉल्वर और राइफल्स के खास होलस्टर की प्रदर्शनी की गई जो फिंगरप्रिंट तकनीक से काम करते हैं. अगर गन इन आधुनिक 'डिजिटल होल्सटर' में रहेगी तो गन को उससे बाहर वही निकाल सकता है जिसके फिंगर-प्रिंट उसमें पहले से फीड होंगे. कोई दूसरा उस होल्सटर से गन नहीं निकाल पाएगा. अगर कोई ऐसा करता है तो गन का ट्रिगर टूट जायेगा और हथियार खराब हो जायेगा.

कश्मीर और नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार ऐसीं खबरें आती रहती हैं जहां आतंकी सुरक्षाबलों से उनके हथियार छीन कर भाग जाते हैं यहां लूट कर ले जाते हैं. फिर इन्हीं लूटे हुए हथियारों से ये आतंकी सुरक्षाबलों पर फायरिंग और आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं. ये होल्सटर एक खास मैटेरियल का बना है जिसे तोड़ना आसान नहीं है. अगर किसी ने तोड़ने की कोशिश की तो गन ही डैमेज हो जायेगी.

लेकिन कानपुर की एक प्राईवेट कंपनी, 'श्री हंस एनर्जी' ने ऐसे डिजिटल होल्सटर बनाए हैं जो उस हॉल्सटर को इ‌स्तेमाल करने वाले के फिंगर प्रिंट से ही खुल सकेगा. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (आईए) की मदद से हंस एनर्जी ने एक ऐसी खास चिप बनाई है जिसे अगर किसी गन या राइफल में फिट कर दिया जाए तो ये तक पता चल सकता है कि इस गन से कितने राउंड फायर किए गए हैं या फिर कब और कहां इ‌स्तेमाल हुई है.

इसके साथ ही प्रदर्शनी में गाजियाबाद की एक कंपनी ने बॉर्डर और छावनी की चारदीवारी की सुरक्षा के लिए एक ऐसी स्मार्ट-फैंस तैयार की है जिसे ना तो काटा जा सकता है और ना ही उसपर कोई चढ़ सकता है. यहां तक की अगर उसके करीब कोई आने की कोशिश करेगा तो उसका पता तुरंत कंट्रोल सेंटर में चल जायेगा. इस फैंस में सेंसर्स के साथ साथ खास ऑपटिकल कैमरा लगे हैं जिनकी रेंज करीब 10 किलोमीटर है.

वॉर-टेक प्रदर्शनी में दिल्ली की एक कंपनी ने हिस्सा लिया जिसने रूस की मदद से एक ऐसा वॉटर-प्यूरीफाइर पाउच बनाया है जिसे जंगल‌ और दूर दराज के इलाकों में सैनिक लेकर जा सकते हैं. जंगल में अगर सैनिकों को गंदा पानी मिलता है पीने के लिए तो इस पाउच की मदद से इंसटेटली पानी को प्यूरीफाइ किया जा सकता है. इसके लिए कंपनी ने रूस में पाए जाने वाले एक खास पत्थर, सुंगाइट का इस्तेमाल किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget