एक्सप्लोरर

TMC सांसद ने मेज पर पटकी कांच की बोतल, उंगली में लगी चोट... वक्फ बोर्ड की JPC बैठक में जमकर बवाल

Waqf Board Bill: वक्फ बोर्ड को लेकर बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में मंगलवार को फिर से जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान कल्याण बनर्जी ने गुस्से में पानी की बोतल मेज पर पटक दी.

Waqf Board Bill:  वक्फ बोर्ड को लेकर बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में मंगलवार (22 अक्टूबर) को फिर से जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के दौरान कल्याण बनर्जी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने कांच की पानी की बोतल को मेज पर पटक दिया. जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल बाल-बाल बच गए. हालांकि, इस दौरान कल्याण बनर्जी खुद ही चोटिल हो गए, उनकी उंगली में चोट लग गई.  

सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान रिटायर्ड जस्टिस गांगुली और कल्याण बनर्जी के बीच जोरदार बहस भी हुई और फिर कल्याण बनर्जी ने गुस्से में पानी की बोतल इस कदर टेबल पर पटकी कि उनके खुद के हाथ में चोट आ गई. चोट की वजह से उनके हाथ में टांके लगवाने पड़े. इसके बाद जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने किसी तरह इस मामले को संभाला.

हाथ में लगे चार टांके

सूत्रों की मानें तो चोटिल होने के बाद कल्याण बनर्जी को तुरंत फर्स्ट एड के लिए ले जाया गया, जहां उनके हाथों में चार टांके भी लगे. चिकित्सा सहायता के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें यह देखा जा रहा है कि कल्याण बनर्जी को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह बैठक कक्ष में दोबारा लेकर जा रहे हैं.

बैठक में बोलना चाहते थे बनर्जी

जेपीसी बैठक में ये बहस ओडिशा समूह के साथ बैठक के दौरान हुई. बैठक में जस्टिस इन रियलिटी, कटक, ओडिशा और पंचसखा प्रचार कटक, ओडिशा बानी मंडली अपने सुझाव रख रहे थे. बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन कल्याण बनर्जी अपनी बात रखना चाहते थे, जबकि उनसे पहले ही तीन बार बात की जा चुकी थी और वह प्रेजेंटेशन के दौरान दोबारा मौका पाना चाहते थे, जिसे लेकर बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति जताई. 

किया गया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

सूत्रों ने बताया कि कल्याण बनर्जी ने अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन दोनों तरफ से दावा किया गया है कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. इसी बीच कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर टेबल पर दे मारी और खुद को चोट पहुंचा ली. इसके बाद उन्होंमे टूटी हुई बोतल चेयरमैन की ओर फेंक दी. इस घटना के कारण बैठक कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गयी थी.

यह भी पढ़ें- जिसने CM हेमंत को हराया, उसने क्यों छोड़ा BJP का साथ? कैसे मिलेगा JMM को फायदा, जानें

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Highest Debt Country: 2025 में कौन से देश सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे? IMF की नई रिपोर्ट चौंकाने वाली, अमेरिका का भी नाम
2025 में कौन से देश सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे? IMF की नई रिपोर्ट चौंकाने वाली, अमेरिका का भी नाम
बिहार रिजल्ट के बाद अब यूपी में BJP की पिच पर उतरेंगे अखिलेश यादव! डिंपल, इकरा, प्रिया सरोज की तस्वीर शेयर कर दिए ये संकेत
यूपी में BJP की पिच पर उतरेंगे अखिलेश यादव! डिंपल-इकरा, प्रिया सरोज की तस्वीर शेयर कर दिए संकेत
World Highest Cigarette Price: दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां मिलती है? जानिए किन देशों में लगता है इस पर सबसे ज्यादा टैक्स
दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां मिलती है? जानिए किन देशों में लगता है इस पर सबसे ज्यादा टैक्स
Virat Kohli To Play Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली का बड़ा फैसला, 15 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, कर दिया कंफर्म!
विराट कोहली का बड़ा फैसला, 15 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, कर दिया कंफर्म!
Advertisement

वीडियोज

Why the Indian Rupee Is Crashing in 2025 | Dollar Surge, Trade War Impact | Paisa Live
Sanchar Saathi App Controversy: आपके न चाहने पर भी सभी फोन में होगा ये AAP, सरकार का फैसला
BHU Heavy Stone Pelting News: आधी रात BHU में भयंकर बवाल! | CM Yogi | UP Police | Breaking
BHU Student: BHU में आधी रात जमकर बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प | Breaking |UP Police
Bihar Election में हार के बीच Congress का बड़ा कदम, 15 जिलाध्यक्षों को नोटिस जारी | Breaking
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Highest Debt Country: 2025 में कौन से देश सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे? IMF की नई रिपोर्ट चौंकाने वाली, अमेरिका का भी नाम
2025 में कौन से देश सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे? IMF की नई रिपोर्ट चौंकाने वाली, अमेरिका का भी नाम
बिहार रिजल्ट के बाद अब यूपी में BJP की पिच पर उतरेंगे अखिलेश यादव! डिंपल, इकरा, प्रिया सरोज की तस्वीर शेयर कर दिए ये संकेत
यूपी में BJP की पिच पर उतरेंगे अखिलेश यादव! डिंपल-इकरा, प्रिया सरोज की तस्वीर शेयर कर दिए संकेत
World Highest Cigarette Price: दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां मिलती है? जानिए किन देशों में लगता है इस पर सबसे ज्यादा टैक्स
दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां मिलती है? जानिए किन देशों में लगता है इस पर सबसे ज्यादा टैक्स
Virat Kohli To Play Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली का बड़ा फैसला, 15 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, कर दिया कंफर्म!
विराट कोहली का बड़ा फैसला, 15 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, कर दिया कंफर्म!
श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग सरेआम की ऐसी हरकत, हैरान रह गए लोग, वीडियो वायरल
श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल संग सरेआम की ऐसी हरकत, वीडियो हो गई वायरल
Explained: तन्हा रातें या बिस्तर की चुभन, सर्दियों में पार्टनर की तलब क्यों, क्या जिस्मानी गर्मी ही ठंड से निजात है?
Explained: तन्हा रातें या बिस्तर की चुभन, सर्दियों में पार्टनर की तलब क्यों, क्या जिस्मानी गर्मी ही ठंड से निजात है?
Most Infamous Markets Of Delhi: ये हैं दिल्ली के सबसे बदनाम मार्केट, यहां कौड़ियों के दाम में मिल जाता है सामान
ये हैं दिल्ली के सबसे बदनाम मार्केट, यहां कौड़ियों के दाम में मिल जाता है सामान
स्लीपर कोच के बेडरोल में एक चादर मिलेगी या दो, जानें 20 रुपये में क्या-क्या देगा रेलवे?
स्लीपर कोच के बेडरोल में एक चादर मिलेगी या दो, जानें 20 रुपये में क्या-क्या देगा रेलवे?
Embed widget