एक्सप्लोरर

मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट रनवे से फिसला, विमान के हुए दो टुकड़े, 6 यात्री और दो क्रू मेंबर थे सवार

Mumbai Chartered Plane Accident: भारी बारिश के कारण चार्टर्ड विमान मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया. मौके पर बचाव कार्य जारी है. 

Mumbai Airport Plane Accident: मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार (14 सितंबर) को लैंडिंग करते वक्त एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान रनवे से फिसल गया. विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डीजीसीए ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया. विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय भारी बारिश हो रही थी जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर दृश्यता 700 मीटर ही थी. मौके पर बचाव कार्य जारी है. 

विमान के हुए दो टुकड़े

इस हादसे के बाद की वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर बारिश के बीच रनवे के पास विमान के मलबे को देखा जा सकता है. हादसे के दौरान विमान में आग लग गई थी जिसपर आपातकालीन सेवाओं ने काबू पा लिया. लियरजेट 45 कनाडा स्थित बॉम्बार्डियर एविएशन के एक डिवीजन द्वारा निर्मित नौ सीटों वाला सुपर-लाइट बिजनेस जेट है. 


मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट रनवे से फिसला, विमान के हुए दो टुकड़े, 6 यात्री और दो क्रू मेंबर थे सवार

शाम 5 बजे के आसपास हुआ हादसा

इस दुर्घटना पर एमआईएएल ने आधिकारिक बयान में कहा कि ये विमान मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से फिसलने के कारण हादसे का शिकार हो गया. ये घटना शाम लगभग 5:02 बजे घटी. 

एयरपोर्ट पर सभी गतिविधि सामान्य

उन्होंने कहा कि साइट पर क्लीयरेंस में सहायता के लिए सीएसएमआईए की एयरसाइड टीम मौके पर मौजूद है. मुंबई एयरपोर्ट पर सभी गतिविधि सामान्य हैं. जिस रनवे पर एयरक्राफ्ट फिसला है उस रनवे पर भी संचालन सामान्य है.

ये भी पढ़ें- 

'...तो सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा', पत्नी पर लगे आरोपों के बीच बोले असम के सीएम हिमंत बिस्‍व सरमा

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget