एक्सप्लोरर

मणिपुर में सोमवार को पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग, तय होगा 173 उम्मीदवारों का भविष्य

मणिपुर में सोमवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने वाला है. जिसमें 60 में से 38 विधानसभा क्षेत्रों में 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवारों मैदान में हैं.

बीजेपी शासित मणिपुर हिंसा की घटनाओं के बीच सोमवार को 60 में से 38 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिए तैयार है. राज्य के मतदाता 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे. चुनाव अधिकारियों ने कहा कि सभी 38 विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है, जबकि 9,895 मतदानकर्मी अपने निर्धारित 1,721 मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं.

कोविड-सुरक्षित चुनाव कराने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए मतदान केंद्रों का अनिवार्य रूप से सैनिटाइजेशन किया गया है. मतदान के दौरान मास्क और सैनिटाइजर के उपयोग सहित अन्य उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा. पहले चरण में 6,29,276 महिला मतदाताओं सहित 12,22,713 मतदाता 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. पूर्वोत्तर राज्य में पिछले कुछ दिनों में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक उम्मीदवार और उनके पिता सहित कई लोग घायल हो गए.

चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा में उनके समकक्ष बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) प्रमुख कोनराड के. संगमा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने हिस्सा लिया और अपने-अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते देखे गए.

प्रचार अभियान में विभिन्न राजनीतिक दलों के मुख्य मुद्दे विकास, उग्रवाद, नशीली दवाओं का अवैध व्यापार, सशस्त्र बल (विशेष शक्ति) अधिनियम, 1958 (अफ्सपा) निरस्त करना, महिला सशक्तिकरण, बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार थे. 

इसके अलावा मणिपुर में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक होगा. मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी का कहना है कि 'मतदान कल सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शाम 4 बजे से पहले कतार में लगे सभी मतदाताओं को टोकन जारी किए जाएंगे और वे मतदान कर सकते हैं। कोई भी मतदाता जो शाम 4 बजे के बाद मतदान केंद्र पर पहुंचेगा वो वोट नहीं डाल सकेगा.'

सोमवार को होने वाले मतदान में मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी एन.बीरेन सिंह, उनके कैबिनेट सहयोगी थोंगम विश्वजीत सिंह, एनपीपी प्रत्याशी व उपमुख्यमंत्री युमनाम जॉयकुमार सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता थोकचोम सत्यब्रत सिंह, कांग्रेस के रतनकुमार सिंह, लोकेश्वर सिंह, शरतचंद्र सिंह और मौजूदा पार्टी विधायक अकोइजम मीराबाई देवी की किस्मत दांव पर है. फायरब्रांड महिला नेता और जनता दल (युनाइटेड) की उम्मीदवार थौनाओजम बृंदा भी यास्कुल निर्वाचन क्षेत्र से पहले चरण में चुनाव लड़ रही हैं. वह पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) थीं.

बीजेपी ने 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में 60 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीटें हासिल की थीं और पहली बार सत्ता हथियाई थी. बीजेपी ने एनपीपी और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार-चार विधायकों, तृणमूल कांग्रेस के एकमात्र विधायक और एक निर्दलीय सदस्य के समर्थन से गठबंधन सरकार बनाई थी. हालांकि, इस बार बीजेपी, एनपीपी और एनपीएफ अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं.

मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार की प्रमुख पार्टी एनपीपी, 2017 से पूर्वोत्तर राज्यों (मेघालय और मणिपुर) दोनों में बीजेपी की सहयोगी रही है. उसने 38 उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि बीजेपी मणिपुर की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

कांग्रेस, जिसने लगातार 15 वर्षो (2002-2017) तक राज्य पर शासन किया और 2017 के चुनाव में 28 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, इस बार चार वामपंथी दलों और जनता दल-सेक्युलर के साथ मिलकर चुनाव पूर्व गठबंधन किया है, जिसे मणिपुर प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन (एमपीएसए) नाम दिया है. दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान 5 मार्च को होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

इसे भी पढ़ेंः
Russia Ukraine War: क्या है SWIFT? आर्थिक चोट देकर रूस को 'मात' देने की कोशिश में अमेरिका और उसके सहयोगी देश

Ukraine-Russia War: राजधानी कीव के दरवाजे पर पहुंची रूसी सेना, यूक्रेन सुरक्षा बलों ने अपने नागरिकों से मांगी ये मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget