एक्सप्लोरर

कर्नाटक उप-चुनाव: 2 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, येदियुरप्पा बोले- BJP की 101% जीत होगी

Karnataka Bye Elections 2018: पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया कि पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा, ''101 प्रतिशत आश्वस्त हूं कि शिमोगा सीट पर मेरे बेटे की जीत होगी.''

नई दिल्ली: कर्नाटक के दो विधानसभा क्षेत्र रामनगर और जामखंडी और तीन लोकसभा क्षेत्र बेल्लारी, शिमोगा और मांड्या उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है. इन सीटों पर मुख्य रूप से मुकाबला बीजेपी और सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में है. इस उप-चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की साख दांव पर है. शिमोगा सीट पर येदियुरप्पा के बेटे बीएस राघवेंद्र मैदान में हैं. यह चुनाव प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के लिए भी लिटमस टेस्ट माना जा रहा है.

पांच सीटों के लिए कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वोटों की गिनती मंगलवार को होगी. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कुल 1,502 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि उपचुनावों के लिए 35,000 से ज्यादा मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है. इस चुनाव में 8,922 वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. वोटिंग के लिए करीब 6,450 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. इन सीटों के लिए कुल 54,54,275 मतदाता पंजीकृत हैं.

आज सुबह येदियुरप्पा अपने बेटे राघवेंद्र के साथ शिमोगा में आचार्य स्वामी मंदिर पहुंचे. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा, ''101 प्रतिशत आश्वस्त हूं कि शिमोगा सीट पर मेरे बेटे की जीत होगी. हम बेल्लारी और जामखंड में भी जीत दर्ज करेंगे. हम सभी क्षेत्रों में पूर्ण बहुमत से जीतेंगे.''

आपको बता दें कि कर्नाटक उपचुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले बीजेपी को झटका लगा था. जब एक नवंबर को रामनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार एल. चंद्रशेखर ने पार्टी छोड़ दी. वह दोबारा कांग्रेस में लौट आए. वह रामनगर उप चुनाव लड़ने के लिए 10 अक्टूबर को बीजेपी में शामिल हुए थे. चंद्रशेखर मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी (जेडीएस) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे.

उप चुनाव से दो दिन पहले और उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद आए चंद्रशेखर के फैसले पर निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि उनका नाम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बरकरार रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget