एक्सप्लोरर

इमरान आर्मी की कठपुतली, माहौल ठीक नहीं होने तक कोई बातचीत नहीं: वीके सिंह

बीजेपी नेता वीके सिंह ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने पाक के साथ बातचीत से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि जबतक माहौल ठीक नहीं हो जाता तबतक बातचीत नहीं हो सकती है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार बनने के बाद से पड़ोसी मुल्क लगातार इस कोशिश में है कि भारत के साथ किसी तरह से उनकी बातचीत शुरू हो जाए. लेकिन भारत ने इसे लेकर अपना पक्ष बार-बार साफ किया है. भारत का कहना है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते हैं. विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने अपने ताज़ा बयान में भी यही बात कही है कि जबतक माहौल ठीक नहीं हो जाता तबतक बातचीत नहीं हो सकती है.

पाकिस्तान से बातचीत पर विदेश राज्यमंत्री सिंह ने कई टो-टूक बयान दिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान देश की आर्मी की कठपुतली हैं. वहीं, उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी पर करारा हमला करते हुए कहा कि इसी की वजह से आतंकवाद है और इसी के बाद उन्होंने कहा कि जबतक माहौल ठीक नहीं होता तबतक बातचीत नहीं हो सकती है.

बातचीत को तैयार है पाकिस्तान आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वो भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है और इस मुद्दे पर कैसे आगे बढ़ा जाए, इस पर वो भारत के आधिकारिक जवाब का इंतजार कर रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी अपने रुख से अवगत करा दिया है. अब भारत को जवाब देना है.’’

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया के हाल के इस बयान कि प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने राजनीतिक खिड़की खोली है और भारत सावधानी भरी उम्मीद से देख रहा है पर फैसल ने कहा, ‘‘हम उसी खिड़की का इस्तेमाल करना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम लंबे समय से यह भी कह रहे हैं बातचीत ही पाकिस्तान और भारत के बीच सभी लंबित मुद्दों के समाधान का एकमात्र रास्ता है. हम भारत से जवाब की आधिकारिक रूप से बाट जोह रहे हैं कि देख रहे हैं कि वो कैसे आगे बढ़ना चाहता है. हमारा इस पर एक जैसा रुख रहा है.’’

2016 से बंद है बातचीत हाल के घटनाक्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री खान से बातचीत की और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी उनकी भारतीय समकक्ष से पत्र मिला. दोनों देशों के बीच 2016 में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के भारत में हमलों के बाद से संबंध तनावपूर्ण हो गए. सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियारा खोलने की पेशकश पर भारत के किसी औपचारिक जवाब के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में उसके विरुद्ध अवांछनीय बातों पर एतराज है. संयुक्त बयान में भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि वो अपने नियंत्रण की जमीन का उपयोग अन्य देशों पर आतंकवादी हमला करने के लिए नहीं होने दे.

पाकिस्तान से बातचीत पर वीके सिंह का टो टूक बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget