एक्सप्लोरर

Vistara Airlines: गुवाहाटी से दिल्ली आ रही थी विस्तारा की फ्लाइट, इंदौर किया गया डायवर्ट, खराब मौसम बना वजह

Guwahati To Delhi Vistara Flight: सर्दी के इस मौसम में घना कोहरा और कम विजिबिलिटी फ्लाइट्स के लिए समस्या बन गया है. पिछले तीन दिनों से कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है.

Guwahati To Delhi Flight: गुवाहाटी से दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से बुधवार (27 दिसंबर) को इंदौर के लिए डायवर्ट कर दिया गया. मामले को लेकर एयरलाइन का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब था, इसलिए ऐसा किया गया. एयरलाइन के मुताबिक इसके इंदौर पहुंचने का समय रात साढ़े दस बजे था.

विस्तारा एयरलाइन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “उड़ान संख्या यूके 722 गुवाहाटी से दिल्ली (GAU-DEL) को दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण इंदौर (IDR) की ओर मोड़ दिया गया है और इसके 22.30 बजे इंदौर (IDR) पहुंचने की उम्मीद है. कृपया आगे की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.”

इसके अलावा पटना से दिल्ली और बेंगलुरु से दिल्ली आ रही फ्लाइट्स को भी इंदौर डायवर्ट किया गया. साथ ही हैदराबाद से दिल्ली आ रही फ्लाइट को मुंबई के लिए और चेन्नई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया. 

मौसम विभाग ने कितनी बताई थी विजिबिलिटी

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (27 दिसंबर) को सुबह साढ़े पांच बजे की विजिबिलिटी अलग-अलग दर्ज की गई. जिसमें दिल्ली के पालम में 125 और सफदरजंग में 50 थी. जबकि पंजाब के अमृतसर में ये जीरो और पटियाला में 25 थी. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 25, राजस्थान के गंगानगर में 50, कोटा में 500. उत्तर प्रदेश के बरेली में 25, लखनऊ में 25, प्रयागराज में 25, वाराणसी में 50 और झांसी में 200 दर्ज की गई.

मंगलवार को भी उड़ानों पर पड़ा था असर

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस बीच, मंगलवार को भी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई थी और इसी कारणवश कम से कम 12 उड़ानों को जयपुर और लखनऊ हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया. एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 12 उड़ानों में से 11 को जयपुर और एक को लखनऊ डायवर्ट किया गया. इससे पहले, बेंगलुरु और मुंबई से हैदराबाद जाने वाली विस्तारा की दो उड़ानें हैदराबाद में खराब मौसम के कारण सोमवार सुबह अपने-अपने डिपार्चर स्टेशन्स पर लौट आईं.

ये भी पढ़ें: हजारों फ़ीट हवा में अचानक नीचे गिरने लगा विमान, जैसे तैसे पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग, कैसे हैं यात्री?जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह

वीडियोज

Bank Crash से Road Protests तक – Iran में क्या हुआ ?| Paisa Live
US-Iran Conflict: Trump का एक आदेश और धुआं-धुआं हो जाएगा Iran, अटैक करने के लिए US के पास ये ऑप्शन?
Anupamaa: 😱Parag के गुस्से ने किया सब बर्बाद, Anupama कैसे बचाएगी Ansh को? #sbs (15.01.2026)
Bollywood News: आमिर खान की हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस की स्पेशल स्क्रीनिंग, इमरान खान की धमाकेदार वापसी
Trump के Tariffs Fail? China ने बना दिया $1.2 Trillion का World Record! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
How to do Fasting: क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
Embed widget