एक्सप्लोरर

कांग्रेस के समर्थन वाले बयान पर VHP कार्यकारी अध्यक्ष की सफाई, 'हिंदुत्व के लिए BJP ही बेहतर'

Ram Mandir: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हाल ही में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही होगा.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का मसला सुर्खियों में है. संत समाज, हिंदूवादी संगठन, शिवसेना-बीजेपी के नेता लगातार मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं. कईयों ने तो राम मंदिर पर अध्यादेश लाने की मांग की है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मोदी सरकार से नाराजगी जताई, साथ ही कांग्रेस को ऑफर दिया. लेकिन अब वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने अपने बयान पर सफाई पेश की है.

वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि कांग्रेस को समर्थन की बात नहीं की है, बल्कि हिंदुत्व के लिए बीजेपी ही बेहतर है.

दरअसल, इससे पहले वीएचपी ने साफ किया था कि मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में मंदिर निर्माण का काम शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं बची है. वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि जिस तरह किसी बच्चे के जन्म के लिए कम से कम नौ महीने का इंतज़ार करना पड़ता है, उसी तरह राम भक्त अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए 2025 तक का इंतज़ार करने को तैयार हैं.

उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने घोषणा पत्र में राम मंदिर का मुद्दा कभी शामिल नहीं किये जाने पर सवाल उठाए. प्रयागराज के कुंभ मेले में आए वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, ''अगर कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में मंदिर मुद्दे को अपने घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) में जगह देती है तो वीएचपी उसे समर्थन देने पर विचार कर सकती है.''

आपको बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हाल ही में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही होगा. रावत ने कहा था, ''बीजेपी इस मामले को सिर्फ मुद्दा बना रही है. ये पापियों की पार्टी है. जिसकी कोई मर्यादा नहीं है. हम नीतियों और संविधान में आस्था रखते हैं. अयोध्या में राम मंदिर तभी बन पायेगा जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी. यह पक्की बात है.''

राम मंदिर पर कांग्रेस बार-बार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात कहती रही है. मोदी सरकार भी अध्यादेश की मांग खारिज करते हुए अदालत के फैसले का इंतजार करने का भरोसा दिलाती रही है. अयोध्या विवाद फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है और इस मामले में पांच जजों की पीठ 29 जनवरी को सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में हो रही देरी से एक वर्ग नाराज है.

राम मंदिर: शंकराचार्य का एलान- हम ही बनाएंगे मंदिर, अगले महीने शिलान्यास करने का भी दावा

मंदिर निर्माण के लिए रोज जल रहे 33000 दीये साधुओं का एक समूह अयोध्या में भव्य राम मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण के लिए कुंभ में प्रतिदिन 33,000 दीये जला रहा है. साधुओं का कहना है कि वे इस माह 11 लाख दीये जलाएंगे और राम मंदिर के तत्काल निर्माण के लिए प्रार्थना करेंगे.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में विलंब पर नाराजगी जाहिर करते हुए पिछले दिनों आरएसएस महासचिव सुरेश 'भैयाजी' जोशी ने तीखी टिप्पणी की कि "अब इसका (मंदिर) निर्माण 2025 में होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget