एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात में 'पठान' फिल्म का विरोध, VHP और बजरंग दल ने अहमदाबाद के मॉल में किया हंगामा

Gujarat News: फिल्म पठान को लेकर गुजरात में भी विरोध शुरू हो गया है. वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि फिल्म रिलीज हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

Ahmedabad Pathaan Movie Protest: विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार (4 जनवरी) को अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके के अल्फा वन मॉल में पठान फिल्म का विरोध किया. जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और फिल्म की अन्य स्टार कास्ट की तस्वीरों को नुकसान पहुंचाया. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा.

हंगामे के समय मॉल में अन्य लोग भी मौजूद थे जो पूरे मामले से सहम गए. पुलिस फिलहाल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. फिल्म पठान को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है. इससे पहले उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखा गया है. 

फिल्म पठान को लेकर विरोध

बीते महीने में मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म पठान और इसके गाने 'बेशरम रंग' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. राज्य के मंत्री नरोत्तम मिश्रा की ओर से "आपत्तिजनक दृश्यों" और भगवा वेशभूषा के उपयोग पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ था. वीर शिवाजी समूह के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर शाहरुख खान के पुतले जलाए थे. उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और आरोप लगाया था कि बेशरम रंग गाने से हिंदू समुदाय नाराज है. 

'बेशरम रंग' गाने को लेकर हो रहा हंगामा

पठान (Pathaan) फिल्म का गाना 'बेशरम रंग' हाल ही में रिलीज किया गया था. ये गाना जल्द ही चर्चा का विषय बन गया. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की पोशाक के रंग पर अपनी भड़ास निकाली और इसे "सुधारने" की मांग की. मिश्रा ने कहा कि अगर गाने के कुछ दृश्यों में सुधार नहीं किया गया तो सरकार इस बात पर विचार करेगी कि राज्य में फिल्म की स्क्रीनिंग के बारे में क्या किया जाए. फिल्म को लेकर कई अन्य राज्यों में भी विरोध किया जा रहा है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- 

Covid-19: पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 के 4 केस मिले, सभी आए थे अमेरिका से

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
PM मोदी ने अंतिम पंघाल को सिल्वर जीतने पर दी बधाई, एशियन गेम्स में भारत का दबदबा
PM मोदी ने अंतिम पंघाल को सिल्वर जीतने पर दी बधाई, एशियन गेम्स में भारत का दबदबा
क्या BJP जॉइन करेंगे हुमायूं कबीर? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगे हुमायूं कबीर? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Embed widget