एक्सप्लोरर

Covid-19: पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 के 4 केस मिले, सभी आए थे अमेरिका से

Omicron Sub Variant BF.7: पश्चिम बंगाल में अमेरिका से लौटे चार लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से ये पुष्टि हुई कि वे बीएफ.7 सब-वेरिएंट से संक्रमित थे. 

West Bengal Covid News: पश्चिम बंगाल में बुधवार (4 जनवरी) को कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सभी अमेरिका (America) से आए थे. उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका से लौटे चार लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से पुष्टि हुई कि वे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट बीएफ.7 (Omicron Sub Variant BF.7) से संक्रमित थे. 

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि चारों मरीजों की हालत स्थिर है. अधिकारी ने बताया कि चार लोगों में से तीन नदिया जिले के हैं, जबकि एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में कोलकाता में रहता है. 

बंगाल में पहले भी मिले थे बीएफ.7 के दो केस  

पिछले हफ्ते भी एक विदेशी नागरिक सहित दो व्यक्ति कोलकाता हवाई अड्डे पर कोविड-19 टेस्ट में संक्रमित मिले थे. उनके जीनोम सीक्वेंसिंग में बाद में पुष्टि हुई थी कि वे ओमिक्रोन के BF.7 सब-वेरिएंट से संक्रमित थे. चीन समेत कई देशों में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट बीएफ.7 ने ही हाहाकार मचा रखा है. इसे देखते हुए भारत में विदेश से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है. 

यूपी में भी अमेरिका से लौटा युवक मिला संक्रमित

एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और टेस्टिंग भी की जा रही है. इसी बीच अमेरिका में पढ़ाई कर रहे उत्तर प्रदेश के आगरा का एक युवक घर लौटने के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया है. यूपी के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका से आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, गले में खराश के साथ, खांसी और बुखार था. उन्होंने बताया कि इस पर उसका नमूना जांच के लिये भेजा गया जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आयी और वह संक्रमित पाया गया है. अधिकारी ने बताया कि उसे घर में आइसोलेशन में रहने के लिये कहा गया है. 

WHO ने भी आगाह किया

नए साल पर कोरोना (Corona) के खतरे को लेकर WHO ने भी आगाह किया है. ग्लोबल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एबीपी न्यूज़ के सवाल पर WHO एक्सपर्ट ने कहा कि नई लहर आ सकती है, अब XBB.1.5 वेरिएंट भी तेजी से फैल रहा है. हालांकि जरूरी नहीं कि मौत के मामलों में भी बढ़ोतरी हो. उन्होंने चीन (China) की तरफ से मुहैया कराए गए डेटा को भी नाकाफी बताया और कहा कि संक्रमण और मरने वालों की संख्या पर चीन सही बात बताए.

ये भी पढ़ें- 

क्या भारत में कोरोना वायरस की चौथी लहर आने का है खतरा? जानें एक्सपर्ट्स की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget