एक्सप्लोरर

जानें- अमेरिका और कनाडा में एक साथ दो-दो सूरज उगने का सच

सोशल मीडिया पर दो सूरज वाले इस वीडियो की चर्चा तो हो रही है लेकिन सवाल उठता है कि अगर हमारे तारामंडल में एक ही सूरज है तो ये दूसरा सूरज कहां से आया?

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. ये वीडियो दुनिया की तबाही का दावा कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिका और कनाडा में एक साथ दो-दो सूरज उगते दिखाई दिए हैं और ये पृथ्वी के विनाश की निशानी है. अमेरिका का बताया जा रहा है वीडियो वायरल हो रहा एक मिनट 4 सेकेंड का ये वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है. इस वीडियो के साथ वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है, ‘’आज अमेरिका में दो-दो सूरज दिखे. नासा ने कहा ये दुनिया के लिये विनाशकारी है.’’ सोशल मीडिया पर दो सूरज वाले इस वीडियो की चर्चा तो हो रही है लेकिन सवाल उठता है कि अगर हमारे तारामंडल में एक ही सूरज है तो ये दूसरा सूरज कहां से आया? खगोलशास्त्री ओपी गुप्ता ने बताई सच्चाई दिल्ली के तारा मंडल में अंतरिक्ष पर रिसर्च करने वाले खगोलशास्त्री ओपी गुप्ता से जब सवाल पूछा गया कि इस वीडियो का क्या सच है? तो उन्होंने बताया, ‘’ये संभव नहीं है. एक साथ दो सूरज का बिल्कुल ही असंभव है. दूर ब्रह्मांड में बाइनरी स्टार होते हैं. दो तारें होते हैं जो कॉमन सेंटर पर होते हैं, लेकिन उनकी थ्योरी अलग होती है. लेकिन हमारे साथ ऐसा होने वाला नहीं है ना कभी होगा.’’ वायरल वीडियो में जो दिख रहा है वो क्या है? इस सवाल के जवाब में अंतरिक्ष वैज्ञानिक सीबी देवगन देवगन ने बताया, ‘’ये सच है, ये अमेरिका और कनाडा में हुआ है. ये सन डॉग है जिसे टेक्निकल भाषा में पैराहिलियन कहते हैं. ये दुर्लभ घटना है लेकिन ये घटता है. सूर्य जब 22 डिगरी पर होता है और उस समय अगर ऐसा वेदर कंडिसन हुआ, जिसमें बर्फ के कण हो और वो बर्फ के कण ऐसे एंगल पर हों जहां बर्फ का हर एक कण प्रिस्म की तरह व्यवहार कर रहा हो, उस समय सूर्य की जो किरणें आती हैं वो बर्फ के कणों पर पड़ती हैं. तो एक प्रतिबिंब,मिराज या छवि बनता है उसे सन डॉग कहते हैं. इसमें ऐसा लगता है कि दो सूर्य हैं, जिसमें एक सूर्य ज्यादा चमकीला है और दूसरा उससे कम.’’ ये कोई विनाशकारी घटना नहीं है- सीबी देवगन वहीं, जब सीबी देवगन से पूछा गया कि क्या इस तरह से दो-दो सूरज उगने की वजह से पृथ्वी को कोई नुकसान हो सकता है? तो उन्होंने कहा, ‘’कई बार ऐसा हुआ है. पुराने साहित्य में लिखा है कि ये मध्यकाल में भी होता था. इसमें कोई ज्यादा हैरानी की बात नहीं है. ये बहुत ही दुर्लभ क्रिया है लेकिन घटता है. जैसा लोग कह रहे हैं वैसा ये कोई विनाशकारी घटना भी नहीं है.’’ अंतरिक्ष वैज्ञानिक सीबी देवगन ने साफ किया कि ये एक मिराज यानि प्रतिबिंब है, इसलिए आसमान में कुछ ही देर के लिए दो सूरज दिखाई देते हैं. प्रतिबिंब वाला सूरज कुछ घंटों में ही आसमान से गायब हो जाता है. दो सूर्य उगना मुमकिन नहीं ABP न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि आसमान में एक साथ दो सूर्य उगना मुमकिन नहीं है. वायरल वीडियो में जो दिख रहा है उनमें से एक असली सूरज है तो दूसरा उसका बर्फ के कणों में बना प्रतिबिंब.  जैसे रेगिस्तान और सड़क में बहुत ज्यादा गर्मी होने पर पानी का भ्रम होने लगता है ठीक वैसा ही भ्रम आसमान में भी होता है. जानें- अमेरिका और कनाडा में एक साथ दो-दो सूरज उगने का सच झूठा साबित हुआ दावा ये एक दुर्लभ घटना है लेकिन ऐसा होना विनाशकारी नहीं है. इसलिए हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो में किया जा रहा आसमान में एक साथ दो सूरज उगने का दावा झूठा साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget