एक्सप्लोरर

घोटाले के बाद पीएनबी के सारे खाते फ्रीज होने का वायरल सच

देश के 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों का पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है. ऐसे में जब पीएनबी में घोटाले की खबर आई तो लोग डर गए कि कहीं इस घोटाले में उनकी जिंदगी भर की कमाई भी ना डूब जाए.

नई दिल्लीः देश की आम जनता अभी 11,400 करोड़ के बैंकिंग घोटाले को समझने की कोशिश कर रही थी तभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा मैसेज वायरल हुआ जिसे सुनकर पीएनबी यानि पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारों के चेहरे की हवाईयां उड़ गई. दावा किया जा रहा है कि इस घोटाले के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पीएनबी के सारे बैंक अकाउंट फ्रीज करने का फैसला लिया है. तो क्या सच में इस घोटाले का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ेगा? इस खबर की सच्चाई यहां जानिए

dava

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में जब 11,500 करोड़ का घोटाला सामने आया तो देश में हड़कंप मच गया. देश की 125 करोड़ आबादी में से 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों का पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है. और ऐसे में जब पीएनबी में घोटाले की खबर आई तो लोग डर गए कि कहीं इस घोटाले में उनकी जिंदगी भर की कमाई भी ना डूब जाए.

सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जो लोगों की चिंता को और बढ़ा रहा था. वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है-

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने तत्काल प्रभाव से पंजाब नेशनल बैंक के सारे खातों को फ्रीज कर दिया है. पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक अभी बैंक से 3000 रूपए से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे. यानि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे की माने तो जब तक आरबीआई अगला ऑर्डर नहीं देती तब तक पंजाब नेशनल बैंक में जिन लोगों का अकाउंट है वो अपने खाते से 3000 रूपए से ज्यादा नहीं निकाल सकते चाहे कितनी भी बड़ी परेशानी या कितना बड़ा काम क्यों ना हो.

इस मैसेज को देखकर वो लोग ज्यादा डर रहे थे जिनके घर में शादी या कोई खास कार्यक्रम है या जिसके घर में कोई बीमार है, कोई इमरजेंसी है. लोग चिंतित थे कि सिर्फ 3000 में काम कैसे चलेगा? लोगों के बीच फैले इस डर और भम्र की स्थिति को दूर करने के लिए एबीपी न्यूज ने वायरल मैसेज की पड़ताल की.

jhooth

चूंकि दावा पंजाब नेशनल बैंक को लेकर किया जा रहा था इसलिए एबीपी न्यूज संवाददाता शिशिर सिन्हा ने इस दावे का सच जानने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से ही संपर्क किया. पंजाब नेशनल बैंक का कहना है कि ये दावा पूरी तरह से बेबुनियाद है. रिजर्व बैंक ने पीएनबी के बैंक अकाउंट फ्रीज करने जैसा कोई कदम नहीं उठाया है और ना ही निकासी की कोई सीमा तय की है. पीएनबी के सभी खाताधारक बिना किसी आशंका के अपने खातों से लेन-देन कर सकते हैं. ऐसे में हमारी पड़ताल में पीएनबी के अकाउंट फ्रीज करने का दावा झूठा साबित हुआ है.

एबीपी न्यूज अपने सारे दर्शकों से अपील करता है कि कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले खासकर जब वो बैंक या पैसे को लेकर हो तो सावधान रहें और झूठ फैलाने वालों की भीड़ का हिस्सा ना बनें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget