एक्सप्लोरर

क्या है दो मंत्रियों पर शराब पीने का आरोप लगाने वाली तस्वीरों का वायरल सच

दावा है की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के शिक्षा मंत्री दोनों ने होली के मौके पर अपने सर्मथकों के साथ बैठकर शराब का सेवन किया है.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरों के जरिए दो मंत्रियों पर शराब पीने का आरोप लगाया जा रहा है. होली के बाद वायरल हुई ये तस्वीरें केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा की हैं. दावा है की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के शिक्षा मंत्री दोनों ने होली के मौके पर अपने सर्मथकों के साथ बैठकर शराब का सेवन किया है. लेकिन तस्वीरों में दिख रहा सच है कि नहीं इसकी पड़ताल वायरल सच में की गई है.

क्या है दो मंत्रियों पर शराब पीने का आरोप लगाने वाली तस्वीरों का वायरल सच

सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर बिहार के शिक्षा मंत्री की बताई जा रही है. दावा है कि ये नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा हैं जो प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद बंद कमरे में अपने समर्थकों के साथ बैठकर शराब पी रहे हैं. दावा है कि अंगूर, सेब, स्टॉबेरी और ड्राई फ्रूट के साथ शिक्षा मंत्री शराब पी रहे हैं.

दूसरी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह हैं. इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं. नीतीश कुमार के शराबबंदी के कानून की धज्जियां उड़ाते बीजेपी के होनहार मंत्री गिरिराज सिंह. सोशल मीडिया का दावा है कि गिरिराज सिंह के सामने टेबल पर रखी बोतल में शराब है जिसका सेवन मंत्री जी अपने सर्मथकों के साथ बैठकर कर रहे हैं.

मंत्रियों पर शराब पीने का जो आरोप लगाया जा रहा है वो कितना सही है ये पता लगाने के लिए एबीपी न्यूज ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि तस्वीर में दिख रहे शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा जहानाबाद के सुगांव में है. वायरल तस्वीर के बारे में मंत्री जी का क्या कहना है ये जानने के लिए एबीपी न्यूज बिहार की राजधानी पटना से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर मंत्री जी के पैतृक गांव जहानाबाद के सुगांव पहुंचे जहां मंत्री जी से बात हुई.

16 फरवरी को ओखा जाने के क्रम में वो थोड़ी देर के लिए दाउदनगर में रुके थे. बीजेपी नेता संजय कुशवाहा ने वहां उन्हें नाश्ते पर आमंत्रित किया था. वहां जिस ग्लास में पानी दिया गया था वो रंगीन ग्लास था. जग भी रंगीन था जिसमें पानी डालने से वो रंगीन शराब जैसे लग रहा था जिसकी वजह से भ्रम हो गया. हालांकि सिर्फ मंत्री जी की बात पर भरोसा करके नतीजे तक नहीं पहुंचा जा सकता था इसलिए पड़ताल पूरी करने के लिए बीजेपी नेता संजय कुशवाहा के घर भी जाया गया जहां संजय कुशवाहा ने वहीं ग्लास और जग निकालकर दिखाया जो वायरल तस्वीर में दिख रही थी. जग और ग्लास का रंग ऐसा है कि उसमें सादा पानी भी रंगीन दिख रहा है जिसे लोग शराब समझ बैठे.

क्या है दो मंत्रियों पर शराब पीने का आरोप लगाने वाली तस्वीरों का वायरल सच

शिक्षा मंत्री की वायरल तस्वीर का सच सामने आने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह की वायरल तस्वीर की असलियत जानने के लिए उनकी वायरल तस्वीर का सच पूछा तो गिरिराज सिंह ने कहा कि कि वो शराब छूते तक नहीं है. अगर तस्वीर वायरल हुई है तो वायरल सच इसकी पड़ताल करके सच देश को दिखाए.

लिहाजा वायरल सच ने सबूत की तलाश इंटरनेट पर की तो एक तस्वीर मिली. तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि टेबल पर 8 प्लेटें रखी हैं और बीच में 3 पानी की बोतल हैं. एक प्लास्टिक के पानी की बोतल गिरिराज सिंह के हाथ में है. सारे बोतल और ग्लास में सादा पानी दिख रहा है. वायरल तस्वीर में लोग इस बोतल को दिखाकर शराब बता रहे थे लेकिन असल में जिस आदमी ने इस बोतल को पकड़ रखा है ये उसके हाथ की वजह से बोतल का पानी रंगीन लग रहा है.

क्या है दो मंत्रियों पर शराब पीने का आरोप लगाने वाली तस्वीरों का वायरल सच

ऐसे में हमारी पड़ताल में बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह के शराब पीने का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget