एक्सप्लोरर

कुरान की आयत को सात बार पढ़ने से मोटरसाइकिल का माइलेज बढ़ने का क्या है सच

एक वीडियो के जरिए दावा है कि अगर आपने सुरह अल कौसर आयत को सात बार पढ़ा तो आपकी मोटरसाइकिल का माइलेज बढ़ जाएगा. जाने इस दावे का सच क्या है

नई दिल्ली:  16 अगस्त 2018 से लगातार बढ़ रही पेट्रोल की कीमतों में अब भी ठहराव नहीं आया है. दाम लगातार बढ़ रहे हैं. गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित 15 राज्यों में ढाई रुपए की कटौती के एलान के बाद भी कीमतें आसमान छू रही हैं. राजधानी दिल्ली में जहां 82.03 का पेट्रोल मिल रहा है वहीं देश की आर्थक राजधानी मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल के लिए 87.50 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं. अब ऐसे में सोशल मीडिया पर एक नुस्खे ने एंट्री ली है. एक वीडियो के जरिए दावा है कि अगर आपने सुरह अल कौसर आयत को सात बार पढ़ा तो आपकी मोटरसाइकिल का माइलेज बढ़ जाएगा. जाने इस दावे का सच क्या है?

कुरान की आयत को सात बार पढ़ने से मोटरसाइकिल का माइलेज बढ़ने का क्या है सच

मोटरसाइकिल की माइलेज बढ़ाने वाले वीडियो मैसेज पर उठते हैं कई तरह के सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद जहन में कुछ ऐसे ही सवाल उठे. विश्वास नहीं किया जा सकता कि कुरान की किसी आयत में मोटरसाइकिल की माइलेज बढ़ाने का नुस्खा भी है ! ये नुस्खा बताता वायरल वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंचा है और आजकल खबू शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में क्या कहा जा रहा है, पहले उसे सुन लीजिए.

क्या दावा किया जा रहा है?

दावा किया जा रहा है कि अगर कोई बाइक की माइलेज बढ़ाना चाहता है तो उसे 7 बार कुरान की सुरह अल कौसर आयत पढ़नी होगी. ये आयत कैसे पढ़नी है इसका जिक्र वायरल वीडियो में बखूबी किया गया है. समझाने के लिए एक फोटो भी है जिसमें मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरा जा रहा है. वहीं किनारे उर्दू में कुछ लिखा है. वायरल हो रहे चित्र में रूहानी इलाज का जिक्र है.

सच क्या है इस रुहानी नुस्खे की सच्चाई हमने जानने की कोशिश की. सबसे पहले सूरह कौसर आयत के बारे में जानकारी जुटाई गई. सूरह कौसर मुसलमानों के धार्मिक ग्रंथ कुरान में दी गई एक आयत है. सुरह कौसर में तीन आयतें हैं. जिनमें दान, कुर्बानी और अल्लाह के इनाम के बारे में बताया गया है तो आखिर इस आयत से मोटरसाइकिल की माइलेज बढाने की बात क्यों की जा रही है ?

इस सवाल के जवाब हमने दिल्ली में इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी से इसको लेकर सवाल पूछा.. उन्होंने बताया कि सुरह कौसर कुरान की आखरी आयतों में से एक है. और अल्लाह ने यह मोहम्मत सलास्लम के बारे में बयां की है. उनका कहना था कि सुरह कौसर कुरान की छोटी आयत जरूर है लेकिन उसका असर और मान्यता बड़ी है. ये आयत मोहम्मत सलास्लम की सीरत के बारे में हैं . और इस बारे में है कि जो उनके बारे में बुरा सोचते हैं उनके खुद के नाम का कोई निशान नहीं रह जाएगा लेकिन मोहम्मत सलास्लम का नाम कयामत तक रहेगा .

कुरान की आयत को सात बार पढ़ने से मोटरसाइकिल का माइलेज बढ़ने का क्या है सच

इस्लाम के जानकार हाजिक खान ने साफ किया कि कुरान और सुरह कौसर आयत पर विश्वास करना आस्था का विषय है. अल्लाह की इबादत से किसी भी कठिन काम को करने की शक्ति मिलती है लेकिन सुरह कौसर आयत की मदद से मोटरसाइकिल की माइलेज नहीं बढ़ सकती. इसलिए वायरल सच की पड़ताल में एक आयत से बाइक की माइलेज बढ़ना का दावा झूठा साबित हुआ है.

वीडियो के जरिए लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश

इसके बाद साफ हो जाता है कि वीडियो के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है. सुरह अल कौसर आयत को सात बार पढ़ा तो आपकी मोटरसाइकिल का माइलेज नहीं बढ़ेगा. इसलिए ABP न्यूज अपील करता है कि ऐसी फेक न्यूज से सावधान रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान की ओर बढ़ा इंडिया गठबंधन का काफिला, राहुल-अखिलेश खुली बस में सवार
Live: रामलीला मैदान की ओर बढ़ा इंडिया गठबंधन का काफिला, राहुल-अखिलेश खुली बस में सवार
'कनॉट प्लेस में BJP ने जबरदस्ती दुकानें बंद करवा दी', रैली से पहले राहुल गांधी का आरोप
'कनॉट प्लेस में BJP ने जबरदस्ती दुकानें बंद करवा दी', रैली से पहले राहुल गांधी का आरोप
तेजस और एएमसीए से बढ़ेगी वायुसेना की ताकत, नए प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने बताई भविष्य की योजनाएं
तेजस और एएमसीए से बढ़ेगी वायुसेना की ताकत, नए प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने बताई भविष्य की योजनाएं
अखिलेश, ममता, फारूक....रामलीला मार्च में राहुल गांधी के साथ खुली बस में कौन-कौन?
अखिलेश, ममता, फारूक....रामलीला मार्च में राहुल गांधी के साथ खुली बस में कौन-कौन?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं...', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget