एक्सप्लोरर

रामनवमी के जूलूस में मस्जिद को सफेद कपड़े से ढकने और श्रीराम का पोस्टर लगाने वाले दावे का वायरल सच

एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा है कि रामनवमी के जुलूस में मस्जिद को ना सिर्फ सफेद कपड़े से ढक दिया गया बल्कि मस्जिद पर श्रीराम का पोस्टर भी लगाया गया.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है. एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा है कि रामनवमी के जुलूस में मस्जिद को ना सिर्फ सफेद कपड़े से ढक दिया गया बल्कि मस्जिद पर श्रीराम का पोस्टर भी लगाया गया.

तस्वीर के साथ वायरल मैसेज में लिखा है, ''हैदराबाद में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने हिंदू नव वर्ष के मौके पर रामनवमी पर शोभायात्रा निकलने के पहले मस्जिद को सफेद कपड़े से ढक दिया और उसके ऊपर श्रीराम का बैनर लगाया. जय-जय श्रीराम! ये होती है ताकत.''

सच की तलाश में एबीपी न्यूज की टीम ने हैदराबाद में पड़ताल शुरू की. दावे के मुताबिक वायरल तस्वीर 25 मार्च की है लेकिन दो दिन बाद जब हमारी टीम पड़ताल के लिए वहां पहुंची तो मस्जिद पर कोई सफेद कपड़ा नजर नहीं आया.

पड़ताल में एक दिन पहले की तस्वीर मिली जिसमें मस्जिद वाकई सफेद कपड़े से ढकी हुई थी. मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद अब्दुल कयूम नोमानी ने बताया, ''ये पर्दा कई सालों से त्योहार के मौके पर सिटी पुलिस लगवाती है. पर्दा लगाने के पीछे वजह ये है कि हिंदू भाई गुलाल इस्तेमाल करते हैं और गुलाल के जरिए खुशी का इजहार करते हैं. मस्जिद की दीवार पर गुलाल ना पड़े इसलिए पर्दा लगवाया जाता है. सिटी पुलिस बड़े पर्दे का इंतजाम करवाती है और मस्जिद को पर्दे से ढक दिया जाता है.

यानि मस्जिद को ढका जरूर जाता है लेकिन ये हिंदुओं की ताकत बताने के लिए नहीं बल्कि आपसी सौहार्द और दोनों धर्मों की भावनाओं का ख्याल रखने के लिए किया जाता है.

दूसरा सवाल, अगर मस्जिद को गुलाल से बचाने के लिए सफेद कपड़े से ढका गया तो फिर वायरल तस्वीर में मस्जिद पर दिख रहे श्रीराम के पोस्टर की सच्चाई क्या है? पड़ताल में रामनवमी जुलूस की दूसरी तस्वीरें मिलीं जहां भीड़ का हुजूम जय श्री राम के नारे लगाते हुए गुजर रहा था. गाड़ी पर भगवा चोला पहने सिर पर टोपी लगाए और हाथ में माइक लिए खुद गोशमहल से बीजेपी विधायक टाइगर राजा सिंह मौजूद थे.

वायरल तस्वीर और पड़ताल में मिली दूसरी तस्वीर को गौर से देखने पर पता चला कि पोस्टर मस्जिद से करीब 100 मीटर दूर होगा लेकिन तस्वीर इस एंगल से ली गई है जिसे देखकर लग रहा है कि पोस्टर मस्जिद पर ही लगाया गया है. एबीपी न्यूज ने बीजेपी विधायक टी राजा से इस तस्वीर पर बात की तो उन्होंने भी इसे खारिज करते हुए लोगों से अपील की कि बिना तथ्यों को चेक किए ऐसी बातों पर भरोसा ना करें.

रामनवमी के जूलूस में मस्जिद को सफेद कपड़े से ढकने और श्रीराम का पोस्टर लगाने वाले दावे का वायरल सच

हैदराबाद में शांतपूर्ण तरीके से रामनवमी का जुलूस निकला था. इसलिए हमारी पड़ताल में रामनवमी के लिए मस्जिद पर श्री राम का पोस्टर लहराने का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget