एक्सप्लोरर

हवाई जहाज में उड़ने वाले बाजों का वायरल सच?

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पहुंची एक तस्वीर के साथ ऐसे ढेरों सवाल किए जा रहे हैं. सवालों के साथ एक दावा भी है जो और भी ज्यादा चौंकाने वाला है. तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि बाज विमान में फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे हैं और वो भी दूसरे यात्रियों के साथ.

वायरल मैसेज में लिखा है- सऊदी अरब से ओमान जाने वाले यात्री उस वक्त हैरान रह गए जब वो हवाई जहाज में सवार हुए तो वहां अपने साथ बाज को भी सफर करते देखा. सऊदी के शहजादे अहमद अल कहतानी ने अपने 80 बाज के लिए 80 सीटें बुक करवाई थीं. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये किस्सा बेहद हैरानी भरा है.

एबीपी न्यूज शुरु की वायरल कहानी की पड़ताल प्लेन में तीन क्लास होती हैं इकोनॉमी, बिजनेस क्लास और फर्स्ट एसी. जिसमें सबसे सस्ती इकॉनमी क्लास होती है और सबसे महंगी फर्स्ट एसी. यानी दावे के मुताबिक सबसे मंहगी सीटों पर बाज को सफर कराया गया. तस्वीर का सच जानने के लिए हमने सबसे इंटरनेट पर तहकीकात शुरू की कि क्या वाकई बाज के हवाई सफर को लेकर कोई खबर चर्चा में है?

तहकीकात में पता चला कि दुनिया भर के इंटरनेशनल अखबारों में इस खबर को प्रमुखता से जगह दी गई थी लेकिन वो वजह क्या थी कि बाज का हवाई सफर सुर्खियों में था? हमने तहकीकात को आगे बढ़ाया तो हमें एक वीडियो मिला.

एक बाज जो चुपचाप एक यात्री की गोद में बैठा हुआ था. पीछे से विमान के उड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी. इस वीडियो में एक चीज खास थी और वो ये कि बाज की आंखें ढकी हुई थीं. वो चौंक रहा था और समझने की कोशिश कर रहा है कि वो कहां है और उसकी आंखों के आगे अंधेरा क्यों है?

यूएई में जारी किया जाता है बाजों के लिए पासपोर्ट इन सवालों का जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज ने पड़ताल का दूसरा हिस्सा शुरू किया. पड़ताल में इस हिस्से में कई रोचक जानकारियां हमारे सामने आईं. यूएई में बाज के लिए पासपोर्ट जारी किया जाता है. इस पासपोर्ट से बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, पाकिस्तान, मोरक्को और सीरिया में बाज सफर कर सकता है. पासपोर्ट तीन साल के लिए जारी किया जाता है. प्लेन में बाज की अपनी सीट होती है. 2002 से 2013 यानि 11 साल के भीतर यूएई की सरकार ने बाज के 28 हजार पासपोर्ट जारी किए हैं.

हो सकता है कि ये जानकारी सुनने के बाद इस खबर को देखने वाले बहुत से लोग ये सोच रहे होंगे कि यहां हिंदुस्तान में इंसान का पासपोर्ट बनने में पसीने छूट जाते हैं और वहां बाज भी पासपोर्ट बनाकर प्लेन में सफर कर रहे हैं

दरअसल संयुक्त अरब अमीरात में बाज राष्ट्रीय पक्षी है. बाज को वहां शान और एकता का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि जिसके पास बाज है उसकी शान में चार चांद लग जाते हैं. जिसके पास दौलत है उसके पास बाज भी जरूर होता है. सीएनएन इंटरनेशनल के मुताबिक एक बाज की कीमत 36,000 रुपए से लेकर 12 लाख 85 हजार रुपए तक हो सकती है.

क्या है वायरल मेसेज का सच? यहां एक सवाल का जवाब नहीं मिला. क्योंकि कतर एयरवेज इकॉनमी क्लास में एक पैसेंजर को एक बाज ले जाने की अनुमति देता है. पूरे केबिन में 6 से ज्यादा बाज नहीं ले जाया जा सकता है. हर बाज के लिए हवाई सफर का किराया 7,750 से लेकर 1 लाख 9 हजार तक है. हालांकि कुछ एयरलाइंस के नियम अलग हैं लेकिन 80 बाज एक साथ ले जाए जाएं ऐसा नियम कहीं नहीं है. यूएई में बाज राष्ट्रीय पक्षी है और वहां के लोग बाज को अपने साथ विमान में लेकर सफर करते हैं बाकायदा पासपोर्ट और किराए भरकर सीट बुक करके. लेकिन इस तस्वीर में नजर आ रहे सारे बाज सऊदी अरब के प्रिंस ले जा रहे थे इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन बाज के विमान में सफर करने वाला दावा सच साबित हुआ है. एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में बाज के हवाई सफर का दावा सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget