एक्सप्लोरर

वायरल सचः एक नंबर जिसपर शिकायत करने पर सीएम योगी तीन घंटों को अंदर लेंगे एक्शन!

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से जोड़कर एक मैसेज पेश किया जा रहा है. इस मैसेज में एक फोन नंबर दिया है. दावा है कि इस फोन नंबर पर यूपी की जनता शिकायत कर सकती है. शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी और सीएम योगी उसी वक्त फैसला सुना देंगे. मैसेज में क्य लिखा है? उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने ऑनलाइन शिकायत के लिए एक वॉट्सएप नंबर (9454404444) जारी किया है जिसका विभाग सीधे योगी आदित्यनाथ के पास है. एक बार वॉट्सऐप के जरिए शिकायत भेज कर तीन घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी. इसलिए आपसे अनुरोध है कि यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में जारी.' सच जानने के लिए एबीपी न्यूज ने पड़ताल शुरू की. हमने सरकार के सूत्रों से संपर्क करके ये जानने की कोशिश की क्या योगी सरकार की तरफ से ऐसा कोई नंबर जारी हुआ है? हमें सरकार की तरफ से जारी हुए ऐसे किसी नंबर के बारे में जानकारी नहीं मिली.ये नंबर आया कहां से? हमने इंटरनेट पर इस नंबर को ढूंढना शुरू किया. हमने गूगल पर ये नंबर टाइप किया तो कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं. 16 नवंबर 2016 को चलती ट्रेन में शिकायत के लिए यूपी सरकार की रेलवे पुलिस ने ये वॉट्सऐप नंबर जारी किया था. ताकि मुसीबत में उन्हें तुरंत मदद पहुंचाई जा सके. दरअसल पिछले साल जारी हुआ नंबर अभी इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि पिछले दिनों चलती ट्रेन में रेप पीड़ित को एसिड पिला दिया गया था. घटना का संज्ञान लेते हुए ये वॉट्सऐप नंबर दोबारा जारी किया गया. वायरल सचः एक नंबर जिसपर शिकायत करने पर सीएम योगी तीन घंटों को अंदर लेंगे एक्शन! एबीपी न्यूज ने भी आपको बताया था ये नंबर जनता शिकायत करने के लिए इस्तेमाल कर सकती है. ये चलती ट्रेन में किसी मुश्किल या मुसीबत के वक्त मदद मांगने के लिए जारी हुआ है. इस नंबर का सीएम योगी आदित्यनाथ से कोई लेना-देना नहीं है. ये वॉट्सऐप नंबर है जिसपर आप अपनी शिकायत, वीडियो, संदेश रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं. एबीपी न्यूज की पड़ताल में योगी आदित्यनाथ के फैसला ऑन द स्पॉट का दावा करने वाला फोन नंबर का मैसेज झूठा साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget