एक्सप्लोरर
अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नाम पर होगा हरियाणा के एक गांव का नाम!

मेवात: हरियाणा के मेवात जिले में भले ही विकास मंद रफ्तार से चल रहा हो लेकिन मेवात के नूह का एक ऐसा गांव भी है, जिसकी बदहाल व्यवस्थाओं के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं. दरअसल कल यूएस में सुलभ इंटरनेशनल के बीरेंद्र पाठक ने भारत के एक गाव का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का एलान किया है. दरअसल वाशिंगटन में हुए एक कार्यक्रम में सुलभ के फाउंडर ने यह घोषणा करते हुए कहा कि इस कदम से भारत और अमेरिका के संबंध ओर घनिष्ट होंगे. वहीं इस मामले में मेवात के धादुंका के ग्रामीणों में अपने गांव का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर किए जाने को लेकर जबरदस्त उत्साह है.
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में सुलभ इंटरनेशनल की तरफ से पहले ही खुले में शौच मुक्त कर सभी घरों को टॉयलेट व्यवस्था से जोड़ मेवात जैसे पिछड़े इलाकों में एक मॉडल स्थापित किया है.
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में सुलभ इंटरनेशनल की तरफ से पहले ही खुले में शौच मुक्त कर सभी घरों को टॉयलेट व्यवस्था से जोड़ मेवात जैसे पिछड़े इलाकों में एक मॉडल स्थापित किया है. और पढ़ें




















