एक्सप्लोरर

कर्नल सोफिया पर MP के मंत्री की टिप्पणी से भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बोले- 'निहायत ही बेहूदा हैं वो, मोदी जी आप...'

Imran Pratapgarhi on Vijay Shah: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया, जिसे लेकर कांग्रेस हमलावर है.

Imran Pratapgarhi on Vijay Shah: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बवाल मचा है. कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मंत्री के बयान को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि मंत्री का बयान निहायत ही बेहूदा और सांप्रदायिक है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि अगर आप सच में सेना का सम्मान प्रदर्शित करना चाहते हैं और अगर आप देश को ये बताना चाहते हैं कि आपकी पार्टी के नेता सेना का सम्मान करते हैं तो कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ जिस तरह का बयान आपकी मध्य प्रदेश की सरकार के नेता ने दिया है, सबसे पहले उन्हें मंत्री पद से हटाया जाए. 

इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी से की मांग

इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि उन्हें (मंत्री को) पार्टी से निकालिए और उनसे स्पष्टीकरण मांगिए. नहीं तो ये देश क्या समझेगा कि आप सेना का कितना सम्मान करते हैं, जब आपका नेता ही इस तरह के सांप्रदायिक बयान दे रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अगर बीजेपी मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तो ये बहुत ही शर्मनाक है. कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया है वो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है. 

क्या कहा था मंत्री विजय शाह ने?

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में मंत्री विजय शाह ने मानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिन आतंकियों ने लोगों को मारा, उनके कपड़े उतरवाए, उन आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा. पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई. जब इस बयान को लेकर बवाल बढ़ा तो मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले वालों को हमने उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है. 

ये भी पढ़ें:

'वो मेरे सुहाग को वापस लेकर आए...', पाकिस्तान से लौटे BSF जवान की पत्नी ने किसे कहा शुक्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget