एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कल नामांकन करेंगे NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन, PM मोदी खुद बनेंगे प्रस्तावक

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद अब एनडीए के प्रत्याशी महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन करेंगे. एनडीए उम्मीदवार के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री का भी नाम होगा.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बुधवार (20 अगस्त, 2025) को एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन नामांकन करेंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उनका नामांकन राज्यसभा सचिवालय में सुबह 11 बजे होगा. एनडीए उम्मीदवार के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री का भी नाम होगा.

राधाकृष्णन की तरफ से कुल चार सेट नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा. हर सेट पर 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक सांसदों के हस्ताक्षर होंगे. एक सेट में पहले प्रस्तावक के तौर पर प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर होंगे. ऐसे ही तीन सेट सेट और फाइल होंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे.

प्रस्तावक में पीएम मोदी का भी नाम शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम वरिष्ठ मंत्री, एनडीए के तमाम नेता और सांसद सीपी राधाकृष्णन के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे. प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री का नाम भी होगा. नामांकन के दौरान एनडीए के सहयोगी दलों के तमाम सांसद और फ्लोर लीडर्स मौजूद रहेंगे.

वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को चुनाव ऐजेंट बनाया गया है, जबकि राजनाथ सिंह की देख-रेख में पूरे चुनाव की प्रक्रिया होगी. वहीं विनोद तावड़े को तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है. चुनाव में एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर दिया है.

इस तारीख तक नामांकन की अंतिम तिथि

बता दें कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है. इस चुनाव के लिए 21 अगस्त तक नामांकन होगा. वहीं 9 सितंबर को इस चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 9 सितंबर को ही चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा. इस चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो 21 अगस्त को नामांकन करेंगे.

ये भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति चुनाव: सी.पी. राधाकृष्णन Vs सुदर्शन रेड्डी, जानें संख्या बल में किसका पलड़ा भारी?

पवन कुमार गौड़ एबीपी न्यूज में विशेष संवाददाता हैं. BJP, RSS और सरकार से जुड़ी खबरें और संसद की कार्यवाही कवर करते हैं. 2022 के यूपी चुनाव में तकरीबन 8 हजार किलोमीटर की बाय रोड कवरेज किया. कोविड और हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को प्रमुखता से कवर कर चुके हैं. 3 लोकसभा चुनाव कवर करने के साथ साथ यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर करने का अनुभव है.

गौड़ के पास 15 सालों से ज्यादा का पत्रकारिता का अनुभव है. मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. पवन कुमार गौड़ ने रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है. संपर्क के लिए मेल करें- pavankg@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @brajwasipavan
 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget